साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले तमिल सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कैप्टन मिलर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ है उसी दिन से दर्शकों के बीच 'कैप्टन मिलर' को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। सभी फिल्म के हर बड़े से बड़े और छोटे से छोटे अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज करने से लेकर इसकी मेकिंग पर अपडेट साझा करने के बाद अब मेकर्स ने 'कैप्टन मिलर' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।