रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा
- फोटो : रेडिट Even_Conversation_83
सुर्खियों में रही हैं विजय-रश्मिका की डेटिंग से जुड़ी अफवाहें
बताते चलें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग से जुड़ी अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोरती रही हैं। हर गुजरते दिन के साथ इन अफवाहों को थोड़ी और मजबूती मिल जाती है। फैंस दोनों की साथ होने की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल में ही रश्मिका और विजय की साथ में लंच डेट की वायरल तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों एक साथ लंच का आनंद लेते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में रश्मिका नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विजय देवरकोंडा ने भी घोषणा की थी कि वो अब सिंगल नहीं हैं।
Kantara Chapter 1: जारी रहेगी 'कंतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग, बस दुर्घटना में कोई घायल नहीं
रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्में
बताते चलें कि रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'पुष्पा द रूल' को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, सुनील, श्रीलीला आदि कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा रश्मिका, धनुष की 'कुबेर' और सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल पार्क' में भी दिखाई देंगी।
Samantha Ruth Prabhu: समांथा ने कहा-अच्छा हुआ मैंने वरुण धवन के साथ डांस नहीं किया, क्या है इस बयान का कारण