‘अन्नैया, कैसे हो?’ इतना पूछ लें, काफी है
श्रीवदन ने भावुक होकर कहा कि वह रोज इस उम्मीद में रहते हैं कि उनका छोटा भाई कभी फोन करके सिर्फ इतना पूछ ले- ‘अन्नैया, कैसे हो?’
उनका कहना है कि उन्हें अपने भाई से किसी बड़ी चीज की उम्मीद नहीं है। वह सिर्फ चाहते हैं कि भाई प्यार से बात करे और एक बार उनका हाल पूछ ले।
उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज में किसी बड़े मुकाम पर पहुंचा हुआ व्यक्ति किसी छोटे व्यक्ति से प्यार से बात करता है, तो उसे मिलने वाली खुशी को शब्दों में बताना मुश्किल होता है।
ब्रह्मानंदम ने भी दी प्रतिक्रिया
- हालांकि, श्रीवदन के बयान सामने आने के बाद ब्रह्मानंदम ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है।
- उन्होंने कहा कि उनके भाई मानसिक रूप से स्थिर नहीं हैं और किसी यूट्यूबर ने उन्हें इस तरह की बातें करने के लिए उकसाया है।
- ब्रह्मानंदम ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने भाई के परिवार की काफी मदद की है।
ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो', रामदेव पर कंगना ने क्यों की ऐसी टिप्पणी? जानें मामला