फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर ने खोया अपना करीबी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया दुख; लिखा, ‘मेरे परिवार का हिस्सा...’

Wed, 19 Aug 2026 06:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Jr NTR mourns on Bagheera death: अभिनेता जूनियर एनटीआर के पेट डॉग बघीरा का निधन हो गया। इस दुखद मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर और बघीरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को अभिनेता जूनियर एनटीआर के पेट डॉग बघीरा का निधन हो गया। इस मौके पर अभिनेता ने बघीरा के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने अपने पेट के प्रति अपना प्यार जताया।

विज्ञापन


जूनियर एनटीआर ने क्या लिखा?
तारक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

  • बघीरा, तुम मेरे जीवन में एक साथी बनकर आए और चुपचाप मेरे परिवार का हिस्सा बन गए।
  • तुमने मेरे दिनों को प्यार, वफादारी, शरारतों और एक ऐसे सुकून से भर दिया जो सिर्फ तुम ही दे सकते थे।
  • तुम्हारी अनुपस्थिति से एक ऐसा सन्नाटा छा गया है जो बहुत गहरा है, लेकिन तुम्हारा प्यार भी उतना ही गहरा है।

जूनियर एनटीआर और बघीरा - फोटो : इंस्टाग्राम- @jrntr

'तुम्हें हमेशा प्यार मिलता रहेगा'
एनटीआर ने आगे लिखा, 'मुझे चुनने, मेरे साथ चलने और इन चार साल को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। आज़ादी से दौड़ो, मेरे नन्हे दोस्त। तुम्हें बहुत प्यार मिला और हमेशा मिलता रहेगा।' एनटीआर ने इस पोस्ट में बघीरा के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।

बघीरा के साथ जूनियर एनटीआर - फोटो : instagram @jrntr

स्टार्स ने दिया पोस्ट पर रिएक्शन 
जूनियर एनटीआर अपने डॉग बघीरा के काफी करीब थे। उन्होंने बघीरा को दफनाने के बाद वहां उसकी याद में एक पेड़ भी उगाया। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फिल्मी सितारों ने भी अपना शोक व्यक्त किया। अनिल कपूर और श्रुति हसन ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिया।

बघीरा के साथ जूनियर एनटीआर - फोटो : instagram @jrntr
एक्टर के कंधे में लगी थी चोट 
हाल ही अभिनेता को एक फिल्म के सेट पर कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। अब सर्जरी के बाद अभिनेता लगभग छह से आठ हफ्ते तक बेड रेस्ट पर हैं।
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर - फोटो : आईएमडीबी
जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट 
करियर फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशातं नील हैं। पिछले साल जूनियर एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, इस बॉलीवुड फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें