तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : Social media
न्यू ईयर मनाकर लौटे तमन्ना और विजय
तमन्ना और विजय वर्मा अपने पिछले कुछ दिनों से अपने किसिंग वीडियो के सामने आने के बाद सुर्खियों में हैं। दोनों ने गोवा में एक साथ नए साल का जश्न मनाते स्पॉट किया गया था। तमन्ना और विजय का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें आराम करते और कथित तौर पर किस करते हुए देखा गया था। अब अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के बाद, दोनों मुंबई लौट आए हैं। तमन्ना और विजय को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल भी हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर एक बार फिर दोनों के रिश्ते में होने के कयास लगा रहे हैं।
Urfi Javed: सूजी आंखें...बिखरे बाल...उर्फी को ये क्या हुआ? कैमरा देख क्यों मुंह छिपाने लगीं एक्ट्रेस
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : Social media
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तमन्ना-विजय
वायरल होते इस लेटेस्ट वीडियो में जहां तमन्ना ब्लैक आउटफिट में गॉर्जियस लग रही थीं, वहीं विजय वर्मा कैजुअल टी-शर्ट और ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। पैपराजी न्यू ईयर पार्टी से लौटे इस स्टार कपल का एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। हालांकि, दोनों को एक-साथ स्पॉट करने की पैपराजी की तमन्ना अधूरी रह गई क्योंकि तमन्ना भाटिया और विजय एयरपोर्ट से अलग-अलग बाहर निकले थे। दोनों के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनको खुलकर उनके रिश्ते को स्वीकार करने के लिए कह रहे हैं। बता दें, अभी तक तमन्ना या विजय में से किसी ने भी मीडिया में चल रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आएंगे तमन्ना और विजय
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया, 2023 की शुरुआत में मेगास्टार चिरंजीवी की 'भोला शंकर' में नजर आएंगी। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक मलयालम फिल्म 'बांद्रा' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टाररिंग एक हिंदी फिल्म, 'बोले चूड़ियां' हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'जी करदा' में भी नजर आएंगी। वहीं विजय वर्मा की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' में देखा गया था। वह अगली बार 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में नजर आएंगे।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा केस में नया मोड़, कोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस, कहा- जल्द दाखिल करें जवाब