आने वाले साल में स्ट्रॉन्ग रहना चाहती हैं सामंथा
अभी हाल ही में हमें पता लगा था कि सामंथा ने हिंदी फिल्मों में काम करने से मना कर दिया है क्योंकि अभिनेत्री ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए काम से एक लंबा ब्रेक लेने का फैसला लिया है। इस घोषणा के बाद अब अभिनेत्री ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और इसके साथ एक नोट भी लिखा है। सामंथा ने लिखा, 'फंक्शन फॉरवर्ड......... जिसे हम कंट्रोल कर सकते हैं उसे नियंत्रित करना चाहिए। लगता है कि यह नए और आसान संकल्पों का समय है.. जो हमारे प्रति दयालु और विनम्र होते हैं। भगवान भला करे। हैप्पी 2023 !!'
Heeraben Modi Death: पीएम मोदी की मां के निधन पर पूरा बॉलीवुड गमगीन, कंगना से लेकर इन सेलेब्स ने जताया शोक