अधर में लटका फिल्म का भविष्य
वेंकट के नारायण ने आगे विजय की शानदार विदाई की बात करते हुए कहा कि ‘जन नायकन’ की रिलीज का भविष्य अधर में लटका हुआ है, खासकर आगामी तमिलनाडु चुनावों के मद्देनजर। यह उन सभी के लिए बेहद भावनात्मक और कठिन क्षण है, जिन्होंने इस फिल्म में अपना दिल, आत्मा और कई साल की मेहनत लगाई है। सबसे बढ़कर, हम ये मानते हैं कि थलापति विजय सर अपने प्रशंसकों के दशकों के प्यार से अर्जित विदाई के हकदार हैं। निर्माता ने ‘जन नायकन’ की रिलीज पर निर्भर प्रशंसकों, वितरकों और प्रदर्शकों से माफी भी मांगी और इस मामले को न्यायिक प्रक्रिया से बाहर बताया।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘सेंसर बोर्ड की अब जरूरत नहीं’, ‘जन नायकन’ की कंट्रोवर्सी के बीच रामगोपाल वर्मा ने सीबीएफसी पर साधा निशाना
21 जनवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई
‘जन नायकन’ को विजय की तमिलनाडु चुनाव में 'तमिलगा वेट्री कज़गम' के साथ चुनाव लड़ने से पहले उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। एच विनोथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय के साथ मामिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल अब इस मामले में अगली सुनवाई मद्रास हाईकोर्ट में 21 जनवरी को होनी है। अब देखना ये है कि विजय की ये आखिरी फिल्म कब तक रिलीज हो पाती है।