हाल ही में ‘पुष्पा 2’ की एक्ट्रेस श्रीलीला की मुलाकात डायरेक्टर सुकुमार और एक्टर अल्लू अर्जुन से हुई। श्रीलीला ने ‘पुष्पा 2’ में आइटम डांस किया था। इन तीनों की मुलाकात एक खास इवेंट में हुई। श्रीलीला ने इसी इवेंट से सुकुमार और अल्लू अर्जुन के साथ एक तस्वीर साझा की है।
टॉलीवुड सितारे की जमी महफिल
हाल ही में 8वां अमेरिका तेलुगु संबारालु इवेंट टैम्पा में संपन्न हुआ। इस इवेंट में कई टॉलीवुड के सितारे शामिल हुए। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन, सामंथा रुथ, डायरेक्टर सुकुमार, राघवेंद्र राव और एक्ट्रेस श्रीलीला जैसे साउथ सेलिब्रिटी भी नजर आए। इस इवेंट में तेलुगु शख्सियतों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Oo Antava: फिल्म 'पुष्पा' का सबसे हिट गाना हुआ कॉपी? कंपोजर ने तुर्की की गायिका पर लगाया आरोप
चर्चा में रही अल्लू अर्जुन-सुकुमार-श्रीलीला की तस्वीर
टैम्पा में हुए इवेंट से ही श्रीलीला ने अपनी, सुकुमार और अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में ये तिकड़ी मुस्कुराती हुई दिखी। फैंस इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: AA22 A6 Announcement: धमाकेदार टीजर के साथ अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म का एलान, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री
कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 3’
फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों के बीच भी इस फिल्म का क्रेज काफी समय तक बना रहा। इस फिल्म की कहानी पुष्पा नाम के एक शख्स की है, जो फर्श से अर्श तक का सफर तय करता है। यह एकदम देसी किरदार था। इस फिल्म के डायलॉग भी काफी पॉपुलर हुए। 'पुष्पा' फिल्म की अगली कड़ी यानी ‘पुष्पा 3’ का इंतजार दर्शकों को काफी समय से है। खबर भी है कि ‘पुष्पा 3’ पर काम चल रहा है। इन दिनों अल्लू अर्जुन, एटली के साथ एक मेगा बजट फिल्म में व्यस्त हैं।