प्रभास का वर्कफ्रंट
स्पिरिट के अलावा प्रभास 'द राजा साब' नाम की एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जो दिसंबर 2025 में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म हल्की-फुल्की और मजेदार होगी। उनकी एक और फिल्म, जिसका नाम संभवतः फौजी है, निर्देशक हनु राघवपुडी के साथ है, जो देशभक्ति और ड्रामा पर आधारित हो सकती है। स्पिरिट के साथ प्रभास और संदीप एक ऐसी फिल्म लाने की तैयारी में हैं, जो एक्शन और भावनाओं से भरपूर होगी। सितंबर में शूटिंग शुरू होने के साथ फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan: रेलवे ट्रेक पर नजर आए सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर, लिखा - 'हमारी मेट्रो निकल चुकी...'