फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Viral Video: जेल में रात बिताकर लौटे अल्लू अर्जुन को देखकर टूट गईं पत्नी, वायरल हो रहा यह वीडियो

Sat, 14 Dec 2024 12:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल रिहा होकर जब घर पहुंचे तो उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने उन्हें रोते हुए गले लगाया और उनकी मां ने उनकी नजर भी उतारी।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन से गले मिलती उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allu Arjun Wife Sneha Reddy Reaction: शुक्रवार की रात जेल में बिताने के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह अपने घर पहुंचे। 20 घंटे बाद घर पहुंचे अपने पति काे देखकर अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी बुरी तरह टूट गईं। उन्होंने एक्टर को देखते ही गले से लगा लिया। दाेनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

पत्नी स्नेहा रेड्डी हो गई भावुक
अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने पति का घर में स्वागत किया। वे महिला की मौत के मामले में पूरी रात जेल में रहे। स्नेहा रिहाई की खबर आते ही घर के बाद अपने पति का इंतजार कर रही थीं। उनके साथ उनके बच्चे भी नज़र आए। जैसे ही अर्जुन उनके पास आए, स्नेहा ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। अपने पति से मिलकर वह भी भावुक हो गईं।
 

Allu Arjun: घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बोले- उसी थिएटर में 30 बार गया हूं कभी कुछ नहीं हुआ, हादसे पर मांगी माफी

 

घर पहुंचते ही उतारी गई नजर
अल्लू अर्जुन जेल से छूट कर घर पहुंचे। यहां आते ही उनकी मां ने उनकी नजर उतवाई। घर के सदस्य उनसे मिलने पहुंचे। सभी ने गले लगाकर अभिनेता का स्वागत किया।
 

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की जमानत में शाहरुख खान ने कैसे की मदद, जानें 'पुष्पा' मामले का 'रईस' कनेक्शन

 

 

विज्ञापन

मीडिया से अल्लू अर्जुन ने बात की
अल्लू अर्जुन के जेल से रिहा होने के बाद घर आकर मीडिया से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस बातचीत में अपने प्रशंसकों धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ उसके लिए वे माफी मांगते हैं। साथ ही महिला के परिवार की हर संभव मदद वे करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें