अल्लू अर्जुन से मिले विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
इमोशनल हो गए विजय देवरकोंडा
अल्लू अर्जुन को घर पर देखकर विजय का चेहरा खिल उठा। वह अपने दोस्त को देखकर इमोशनल हो गए। विजय ने अल्लू को देखते ही गले लगा लिया। दोनों बहुत देर तक गले मिलते रहे। ऐसा लग रहा था कि विजय देवरकोंडा को अल्लू अर्जुन के जेल जाने का बहुत दुख हुआ।
देर तक बैठकर बातें करते रहे
अल्लू अर्जुन से मिलने के बाद विजय देवरकोंडा परिवार के बाकी सदस्यों से मिले, जिसमें अल्लू अर्जुन के पिता भी शामिल रहे। इसके बाद अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा साथ में बैठकर काफी देर तक बात करते रहे। अल्लू, विजय से कुछ कहते हुए नजर आए, ऐसा लग रहा था कि वह कल की पूरी घटना का जिक्र कर रहे हैं। विजय भी ध्यान से अल्लू अर्जुन की बातों को सुन रहे थे।
Allu Arjun Love Story: शादी में नजरें मिलीं, नंबर खोजा, डेट किया पर..; जानिए ‘पुष्पा’ को कैसे मिली ‘श्रीवल्ली’
सच्चे दोस्त का फर्ज निभाया
अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह घर आए हुए कुछ ही देर हुई थी, इतने में ही विजय देवरकोंडा उनके घर पहुंच गए थे। इसस पता चलता है कि दोनों की दोस्ती कितनी गहरी है। अपने दोस्त अल्लू अर्जुन के मुश्किल समय में विजय उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। विजय के अलावा अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए प्रोड्यूसर दिल राजू, डायरेक्टर कोराटाला शिवा भी पहुंचे।
एक्टर चिंरजीवी की पत्नी भी मिलने पहुंची
विजय देवरकोंडा के बाद चिंरजीवी की पत्नी और अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा भी उनसे मिलने घर पर पहुंची हैं। वह भी अल्लू अर्जुन के गले लगीं। बहुत देर तक प्यार से अल्लू अर्जुन से बात करती रहीं। साथ ही अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद से भी सुरेखा ने बातचीत की।
बुआ सुरेखा से गले मिलते अल्लू अर्जुन। सामने खड़े हैं पिता अल्लू अरविंद। फोटो क्रेडिट: एक्स
नागा चैतन्य-राणा दग्गुबाती भी मिलने आए
विजय देवरकोंडा के अलावा अल्लू अर्जुन से मिलने साउथ के ही नामी एक्टर नागा चैतन्य और राणा दग्गुबाती भी पहुंचे हैं। यह दोनों भी अल्लू अर्जुन के अच्छे दोस्त हैं। नागा चैतन्य, अल्लू से गले मिले, वहीं राणा का हाथ थामे अल्लू अर्जुन बहुत देर तक खड़े रहे। साथ ही राणा के साथ अल्लू अर्जुन हंसी-मजाक करते हुए भी नजर आए।
क्या है अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का मामला
'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। देर शाम उन्हें इस मामले में जमानत भी मिल गई। लेकिन शुक्रवार की रात उन्हें जेल में ही गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह वह अपने घर आ चुके हैं। घर आकर अल्लू ने इस पूरे मामले पर बात की और जो दुखद घटना हुई, उस पर माफी भी मांगी है।