फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: पुष्पा के प्रमोशन से पहले रूस के लिए रवाना हुए अल्लू अर्जुन, फिल्म का रूसी ट्रेलर भी आया सामने

Tue, 29 Nov 2022 11:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन रूस में पुष्पा के प्रमोशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिलीज से पहले उन्हें भारत से रवाना होते देखा गया। अभिनेता अल्लू अर्जुन 8 दिसंबर को फिल्म की रिलीज से पहले 'पुष्पा: द राइज' के प्रमोशन में हिस्सा लेने के लिए रूस रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट से अर्जुन की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे बहुत ही कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन

पुष्पा - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
अल्लू की तस्वीर वायरल
एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट स्वेटशर्ट पहन रखी है। इसमें वे काफी डैशिंग लग रहे थे। अपने बॉडीगार्ड्स से घिरे होने के दौरान उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। यही नहीं, अल्लू की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही 'पुष्पा: द राइज का' रूसी ट्रेलर जारी हो गया है।
 

यह भी पढ़ें: The Kashmir Files: कश्मीर फाइल्स पर बयान देना इस्राइली फिल्मकार को पड़ा भारी, SC के वकील ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 2
पुष्पा फिल्म को मूल रूप से तेलुगु में शूट किया गया था। इसके बाद इस फिल्म को डब करके हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया। यह अल्लू अर्जुन की पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। इस बीच, 'पुष्पा 2' की शूटिंग दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें: Ananya Pandey: आर्यन खान ने अनन्या पांडे की बातों को फिर किया इग्नोर, गुस्से में मुंह फेरकर चली गईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें