फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी से पहले अल्लू अर्जुन ने होस्ट की पार्टी, परिवार के साथ शामिल हुईं साउथ की ये हस्तियां

Sat, 21 Feb 2026 10:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Sirish Party: अल्लू अर्जुन के भाई सिरीश की शादी होने वाली है। इससे पहले अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक पार्टी होस्ट की है। इसमें साउथ के कई सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
अल्लू सिरीश की प्रीवेडिंग पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@vamsikaka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई, अल्लू सिरीश की 6 मार्च को शादी होने वाली है। शादी से पहले हैदराबाद में जश्न शुरू हो गया है। अल्लू अर्जुन और परिवार ने एक छोटी पार्टी रखी। इस पार्टी में टॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। 
विज्ञापन


पासुपु सेरेमनी के बाद पार्टी
अल्लू सिरीश की शादी नयनिका रेड्डी से होने वाली है। शादी से पहले की रस्में दुबई यॉट पार्टी से शुरू हुईं। इसके बाद पारंपरिक रस्में हुईं, जिसमें पासुपु सेरेमनी भी शामिल थी। इसके बाद परिवार ने एक प्राइवेट पार्टी रखी। घर पर हुई यह पार्टी काफी इंटिमेट थी।
 
Trending Videos

पत्नी के साथ अल्लू ने होस्ट की पार्टी
यह पार्टी अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी ने होस्ट की थी। इसमें एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला भी शामिल हुए। अभिनेत्री श्रीलीला भी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं और तस्वीरें खिंचवाईं। पार्टी में राशि खन्ना और एक्टर राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहिका बजाज दग्गुबाती भी मौजूद रहीं।
 

चाचा को दिया पहला इनविटेशन
शादी से पहले अल्लू सिरीश अपने माता-पिता अल्लू अरविंद और निर्मला के साथ अपने चाचा चिरंजीवी को शादी का पहला इनविटेशन देने गए। इसके बारे में जानकारी देते हुए अल्लू सिरीश ने सोशल मीडिया पर लिखा। 'तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार, शादी का पहला इनविटेशन अपने चाचा चिरंजीवी और चाची सुरेखा को दिया।'

महिलाओं को लेकर तालिबान ने बनाया नया कानून! जावेद अख्तर ने भारत के मौलवियों से की ये अपील

विज्ञापन

कब हुई सगाई?
अल्लू सिरीश के मुताबिक, नयनिका के साथ उनकी लव स्टोरी वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की पार्टी में शुरू हुई थी। यहीं वे पहली बार मिले थे। पार्टी को तेलुगु एक्टर नितिन और उनकी पत्नी शालिनी ने होस्ट किया था, जो नयनिका की बेस्ट फ्रेंड हैं। अल्लू सिरीश ने 31 अक्तूबर, 2025 को नयनिका रेड्डी से अपनी सगाई का एलान किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें