फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth X Kamal Haasan: रजनीकांत और कमल हासन में हुई बहस! डायरेक्टर से पूछा- हीरो कौन? जारी हुआ टीजर

Sat, 21 Feb 2026 02:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal × Rajini Glimpse: करीब 5 दशकों बाद इंडियन सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट वीडियो भी रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन
KH X RK - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक नई फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को इस बड़ी खबर की आधिकारिक घोषणा की। अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है और कमल हसान और रजनीकांत की आने वाली फिल्म का आधिकारिक अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज कर दिया है। वीडियो में दोनों एक्टर्स के साथ निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर भी नजर आए।

विज्ञापन


कैसा है प्रोमो?
प्रोमो की शुरुआत होती है नेल्सन से, जो कॉरिडोर में खड़े होकर सोच रहे होते हैं कि पहले किस स्टार के कमरे में जाएं। तभी अनिरुद्ध आते हैं और उन्हें दो उंगलियों में से एक चुनने को कहते हैं। 

इसके बाद सीन कट होता है रजनीकांत और कमल हासन पर। दोनों बारी-बारी से नेल्सन से पूछते हैं- क्या दूसरे ने यह ब्लेजर चुना? वह बेल्ट ली? या वह घड़ी? मजेदार बात यह कि दोनों वो चीज पहनते हैं, जो पहले वाले ने नहीं ली हो। 


इसके बाद दोनों तैयार होकर अपने-अपने कमरों से बाहर आते हैं और आमने-सामने खड़े होते हैं। अलग अंदाज, अलग स्टाइल, लेकिन स्वैग धमाकेदार। जब दोनों साथ-साथ चलते हैं, तो गैरेज में काम कर रही लड़कियां अपना काम भूल जाती हैं।
विज्ञापन

KH X RK - फोटो : सोशल मीडिया
हीरो कौन है?
वीडियो में आगे कमल ड्राइविंग सीट संभालते हैं, जबकि रजनीकांत उनके बगल में बैठते हैं। पीछे की सीट पर नेल्सन और अनिरुद्ध आ जाते हैं।
इस बीच अनिरुद्ध बोलते हैं कि थीम म्यूजिक तैयार है। लेकिन तभी कमल पूछते हैं, ‘वो सब बाद में, पहले ये बताओ, हीरो कौन है?’ रजनीकांत तुरंत बीच में बोल पड़ते हैं और नेल्सन से कहते हैं- ‘हां, बताओ, हीरो कौन है?’ इसी मजेदार मोड़ पर टाइटल कार्ड सामने आता है- KHxRK रीयूनियन।

KH X RK - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले पोस्टर किया था रिलीज 
इससे पहले मेकर्स ने इसका पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें दोनों एक्टर्स के हाथ दिखाई दे रहे थे। दोनों ने जैकेट पहनी हुई थी। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा था- 'कुछ मर्द नियम बनाते हैं और कुछ राज करते हैं।'

विज्ञापन

जल्द ही शुरू होगी शूटिंग 
फिल्म को नेल्सन लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं, और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। प्रोमो ने साफ कर दिया है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि तमिल सिनेमा के इतिहास का बड़ा इवेंट बनने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें