सोफी चौधरी ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ
एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन दिया, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे फेवरेट एक्टर को। आगामी साल आपके जीवन में सफलता लेकर आए। मेरी गुड विशेज आपके साथ हैं।'
लक्ष्मी माचू ने तस्वीर पोस्ट की
एक्ट्रेस लक्ष्मी माचू ने सोशल मीडिया पर अपनी और एक्टर की तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया। 'तुम इसी तरह रिकार्ड ब्रेक करते हुए हमारे दिल जीतते रहो। इसके साथ ही हमें अपने वो अमेजिंग डांस मूव्स देते रहो। हैप्पी बर्थ डे'
प्रज्ञा जायसवाल ने किया विश
अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल ने एक्टर अल्लू अर्जुन को विश करते हुए उनकी नई फिल्म 'राका' का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'एक्टिंग के पॉवरहाउस और इंसान के तौर पर बेहद खुशमिजाज एक्टर अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की बधाईयां' मैं आगामी फिल्म 'राका' के लिए काफी उत्साहित हूं।'
दग्गुबाती वेंकटेश ने भी शेयर किया पोस्टर
साउथ के मशहूर अभिनेता दग्गुबाती वेंकटेश ने भी अल्लू अर्जुन को विश किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे अल्लू अर्जुन आपका साल बहुत सारी खुशियां लेकर आए।'
जैकी भगनानी ने भी दी बधाई
फिल्म मेकर जैकी भगनानी ने अल्लू अर्जुन को विश करते हुए एक्टर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे, मैं आपसे ज्यादा विनम्र इंसान से आजतक नहीं मिला। आप जितनी सरलता से अपने स्टारडम के साथ यह सब कैरी करते हैं वो काबिले तारीफ है। आपका साल अच्छा जाए।'
अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर रिलीज
साउथ के बेहतरीन एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। मेकर्स के साथ मिलकर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर रिवील किया है। पहले उनकी इस फिल्म को 'AA22xA6' के नाम से जाना जाता था।
काजल अग्रवाल और शावर अली ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन के करीबी दोस्त और को-एक्टर शावर अली और काजल अग्रवाल ने भी उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैँ। उनके लंबे जीवन और बेहतरीन करियर के लिए प्रार्थना की है।