सुनवाई के दौरान कई बाधाएं सामने आईं
सुनवाई में डायरेक्टर रंजीत को अदालत के सामने पेश नहीं किया गया था। इस पर अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को सूचित किया कि पुलिसकर्मी चुनाव संबंधी कामों में व्यस्त थे और इसलिए कथित आरोपी को पेश करने में असमर्थ थे। मतदान समाप्त होने के बाद संभवत 10 अप्रैल को रंजीत को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में भी बचाव पक्ष ने पेशी में देरी का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए अपने अनुरोध को दोहराया। हालांकि अदालत इससे सहमत नहीं हुई और राहत देने से इनकार कर दिया।
यौन उत्पीड़न का लगा डायरेक्टर पर आरोप
एक यंग एक्ट्रेस ने डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस शिकायत के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई। रंजीत इस महीने की शुरुआत से ही न्यायिक हिरासत में हैं। आने वाले दिनों में कोर्ट रंजीत की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।