फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बेटे अयान के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- 'मेरे चिन्नी बाबू...'

Fri, 03 Apr 2026 11:34 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Son Ayaan Birthday: अल्लू अर्जुन ने आज शुक्रवार को अपने बेटे अल्लू अयान का जन्मदिन मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और बेटा अयान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अल्लू ने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों की एक प्यारी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही अल्लू ने बेटे के लिए एक प्यार भरा नोट भी शेयर किया है। 

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने शेयर की खास तस्वीर
अल्लू अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। अल्लू ने अयान के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बाप-बेटे पारंपरिक कपड़ों में दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अयान शरारत करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अयान ने अपनी जीभ निकाली हुई है और हाथ से 'पीस' का इशारा करते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन मुस्कुराते हुए अपने बेटे को गले लगाते बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

अल्लू ने बेटे के लिए लिखा खास नोट
अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के साथ इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीर शेयर की हैं। इसके साथ ही अल्लू ने अयान के लिए खास नोट भी शेयर किया है। अल्ली ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हैप्पी बर्थडे, मेरे चिन्नी बाबू।'

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्में
अल्लू अर्जुन अभी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम AA23 हो सकता है। वह इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ बना रहे हैं। वहीं फैंस को उम्मीद है कि 'पुष्पा' की तीसरी फिल्म 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' भी जल्द आएगी।  

इसके अलावा अल्लू की आगामी फिल्मों में निर्देशक एटली के साथ AA22 और त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक 1000 करोड़ रुपये बजट की पौराणिक फिल्म भी शामिल है। इसके अलावा वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक एक्शन फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: खुशी कपूर ने बहन जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उन्हें पसंदीदा इंसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें