फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद विजय का खुलासा, बड़ी साजिश का जिक्र किया; बोले- ‘मुझे भी न्याय चाहिए’

Thu, 02 Apr 2026 05:22 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Vijay thalapathy Talk About Conspiracy Against Him: दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता विजय थलापति अब राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंनें नामांकन भरा है। साथ ही अपने खिलाफ हो रही है, साजिश का भी जिक्र किया है। 
विज्ञापन
विजय थलापति - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय और फिल्मी दुनिया छोड़कर राजनीति में उतर आए हैं। गुरुवार को इस अभिनेता और टीवीके पार्टी प्रमुख ने त्रिची से तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरा है। नामांकन के बाद उन्होंने समर्थकों से बात करते हुए अपने खिलाफ हो रही, साजिश के बारे में भी बताया है। जानिए, क्या बोले विजय?

विजय ने बताया कई लोग उनके खिलाफ खड़े हैं 

विज्ञापन

विजय ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि कैसे सभी पार्टियां आपके विजय का विरोध करने के लिए एक साथ आ गई हैं। जैसा कि कई लोगों ने कहा कि करूर घटना के पीछे साजिश थी। इसी तरह मेरी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन इससे मेरा और आपका रिश्ता मजबूत बना है। मैं पूछता हूं कि क्या होगा अगर वह फिल्म, चुनावों में एक शक्तिशाली हथियार बन जाए?’
वह आगे कहते हैं, ‘एक भाई, एक बेटे और आपके विजय के तौर पर मैं आपके न्याय के लिए लड़ रहा हूं। लेकिन मुझे भी न्याय चाहिए।’

विज्ञापन

विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये खबर भी पढ़ें: मीडिया के सवालों से बचती दिखीं तृषा कृष्णनन? विवादों में घिरा विजय थलापति से रिश्ता; जानें पूरा मामला? 

क्या है करूर भगदड़ और फिल्म ‘जन नायकन’ से जुड़ा मामला? 
एक्टर और टीवीके ने करूर में एक जनसभा की थी, जिसमें भगदड़ हुई और चालीस लोगों की जान चली गई। इस बात को अब वह साजिश बता रहे हैं। वहीं विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ है, यह भी रिलीज के लिए तरस रही है। कई महीनों तक फिल्म से जुड़ा मामला कोर्ट में रहने के बाद सेंसर बोर्ड की रिव्यू कमेटी के पाले में हैं। लेकिन अब तक इस फिल्म का रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली है। फिल्म में हो रही देरी को भी विजय ने एक साजिश ही बताया है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें