फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'छावा' के बाद इस सुपरहीरो फिल्म में आएंगे नजर

Sat, 05 Apr 2025 02:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahakali: अक्षय खन्ना को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। वह 'छावा' के बाद अब एक सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
अक्षय खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में औरंगजेब के किरदार से सबका हैरान कर देने के बाद अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म के साथ तैयार हैं। अक्षय ने प्रशांत वर्मा की फिल्म 'महाकाली' साइन की है। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की तीसरी कड़ी होगी। फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं।

विज्ञापन

Armaan Malik: सिंगर अरमान मलिक ने घिबली एआई ट्रेंड को बताया घातक, बोले- ‘शुरू हुआ तो लगा मजेदार है, लेकिन अब…’

'महाकाली' में दिखेंगे अक्षय खन्ना
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि अक्षय खन्ना 'महाकाली' में एक अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है। 'हनु-मान' की शानदार सफलता के बाद अब 'महाकाली' इस यूनिवर्स की अगली सुपरहीरो फिल्म होगी। यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है जो देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगा।
Hrithik Roshan: साउथ के इस धाकड़ एक्टर को पसंद करते हैं ऋतिक रोशन, उनके शानदार अभिनय के हैं कायल

बंगाल की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर होगी फिल्म
'महाकाली' खास इसलिए है, क्योंकि यह भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म होगी। फिल्म की कहानी बंगाल की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। लीड रोल में एक सांवली अभिनेत्री नजर आएगी। यह फिल्म सामाजिक संदेश के साथ भारतीय सिनेमा में सौंदर्य मानकों को फिर से परिभाषित करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

2024 में हुआ था एलान
फिल्म का बैकग्राउंड बंगाल का है, जहां मां काली की पूजा गहरी आस्था के साथ होती है। 2024 में इसकी घोषणा हुई थी। 'महाकाली' में बंगाल की परंपराओं और वहां की मिट्टी की खुशबू दिखेगी। फिल्म के निर्माता शानदार विजुअल्स और भावनात्मक कहानी के जरिए लोगों का दिल जीतने की कोशिश में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें