फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akkineni Nageswara Rao:देशभर में मनाई जाएगी अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती, आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल

Wed, 04 Sep 2024 09:43 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महान अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती को पूरा देश मनाएगा। इस अवसर पर मल्टी-सिटी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
अक्किनेनी नागेश्वर राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु सिनेमा के नट सम्राट और महान अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती को पूरा देश मनाएगा। इस अवसर पर मल्टी-सिटी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'एएनआर 100 - किंग ऑफ द सिल्वर स्क्रीन' नामक क्यूरेटेड फिल्म महोत्सव का आयोजन 25 शहरों में किया जाएगा। यह महोत्सव 20 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस फिल्म फेस्टिवल को प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (एफएचएफ) के जरिए आयोजित किया जाएगा। इसमें अक्किनेनी नागेश्वर राव की शानदार और यादगार फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। 

10 क्लासिक फिल्मों का हुआ चयन 

महान अभिनेता की व्यापक फिल्मोग्राफी से 10 क्लासिक फिल्मों को मूवी गाला के लिए चुना गया है। इनमें 'देवदासु' (1953), 'मिसम्मा' (1955), 'मायाबाजार' (1957), 'भार्या भरथलु' (1961), 'गुंडम्मा कथा' जैसी प्रतिष्ठित फिल्में शामिल हैं। '(1962), 'डॉक्टर चक्रवर्ती' (1964), 'सुदिगुंडलु' (1968), 'प्रेम नगर' (1971), 'प्रेमाभिषेकम' (1981), और 'मनम' (2014) शामिल हैं। 

विज्ञापन


Ajay Devgn-Kabir Khan: कबीर खान ने लीज पर लिया अजय देवगन का ऑफिस, जानें कितने में हुआ सौदा

एफएचएफ के निदेशक ने जाहिर की खुशी

फिल्म निर्माता और एफएचएफ निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने अक्किनेनी नागेश्वर राव की जयंती को यादगार बनाने को लेकर कहा, 'इस क्लासिक फिल्मों के चयन में उनकी कुछ सबसे बड़ी हिट शामिल हैं जो लोगों को एक अभिनेता के रूप में उनकी उल्लेखनीय रेंज को देखने का मौका देंगी और क्यों ये फिल्में बनने के दशकों बाद भी लोगों के बीच चर्चित रही हैं इसका भी खुलासा करेंगी।'

अक्किनेनी नागेश्वर राव का अमर काम 

अक्किनेनी नागेश्वर राव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने 71 साल के करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने न सिर्फ तेलुगु बल्कि तमिल और हिंदी सिनेमा में भी अपने अभिनय का दमखम दिखाया था। महान अभिनेता को उनकी बेहतरीन कलाकारी के लिए पद्म विभूषण और भारत के सर्वोच्च अभिनय सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।     

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें