शनिवार को सिल्वरस्टोन में माइकलिन ले मैंस कप रेस का आयोजन हुआ, जिसमें एक्टर अजित कुमार ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें सपोर्ट करने एक्टर और तमिलनाडु के सीएम विजय भी पहुंचे थे। लेकिन अब अजित का एक फैन इंटरैक्शन चर्चाओं में आ गया है।
क्यों भड़के अजित कुमार?
अजित कुमार का एक फैन के साथ एक ऐसा पल कैप्चर हो गया, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दरअसल, जब अजित कुमार अपनी रेस के बाद वेन्यू से जा रहे थे, तब एक फैन उनके साथ फोन लेकर सेल्फी लेने पहुंच गया।
फैन को देखकर अजित गुस्से में दोनों हाथ कमर पर रखकर खड़े हो गए और उसे घूरने लगे। इसके बाद सिक्योरिटी ने आकर फैन को हटाया, लेकिन इसके बावजूद अजित कुछ सेकंड तक उस फैन को घूरते हुए निकल गए। अब फैन के साथ उनका ये इंटरैक्शन काफी चर्चाओं में आ गया है और यूजर्स एक्टर को इस व्यवहार के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं।