डॉन ली का फिल्म में स्वागत
बुधवार को मेकर्स ने ऐलान किया कि 'ट्रेन टू बुसान' और 'इटर्नल्स' के लिए मशहूर एक्टर डॉन ली ने संदीप वांदा रेड्डी की एक्शन फिल्म 'स्पिरिट' साइन कर ली है। मेकर्स ने उनका स्वागत करते हुए एक पोस्टर जारी किया, जिसमें कैप्शन था "#SPIRIT"। वहीं फैंस ने कमेंट्स में इस अंतरराष्ट्रीय जोड़ी पर खुशी जताई है।
प्रभास का लुक जारी
प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म 'स्पिरिट' के ऑफिशियल X पेज पर 'स्पिरिट' से उनका लुक जारी किया गया और कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्रभास अन्ना। हर फैन के लिए पांच भाषाओं में 'साउंड स्टोरी'। सिस्टम उसका रिकॉर्ड जानता है। अब दुनिया उसकी #OneBadHabit जानेगी। #Spirit साउंड स्टोरी सभी भाषाओं में उपलब्ध है।'
यह भी पढ़ें: राजामौली ने एनिमेटेड 'बाहुबली' की घोषणा की, प्रभास ने बजट को लेकर उड़ाया मजाक, राणा दग्गुबाती भी दिखे साथ