फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजामौली ने एनिमेटेड 'बाहुबली' की घोषणा की, प्रभास ने बजट को लेकर उड़ाया मजाक, राणा दग्गुबाती भी दिखे साथ

Thu, 30 Oct 2025 06:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Animated Baahubali 3D Movie: एसएस राजामौली ने अपनी आगामी एनिमेटेड बाहुबली फिल्म की घोषणा कर दी है।  प्रभास ने मजाक में उड़ाया फिल्म के बजट का मजाक। राणा दग्गुबाती ने भी कही यह खास बात।
विज्ञापन
एसएस राजामौली-प्रभास और राणा दग्गुबाती - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस राजामौली की 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की दमदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बड़े पैमाने, शानदार सींस और भावनात्मक कहानी से सभी का दिल जीता। अब राजामौली 'बाहुबली: द एपिक' लेकर आ रहे हैं। यह बाहुबली 1 और 2 को मिलाकर एक नई, बेहतर फिल्म है। रिलीज से पहले एक बड़ा सरप्राइज आया, जिससे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

एनिमेटेड बाहुबली की घोषणा
प्रभास और राणा दग्गुबाती के साथ राजामौली ने कहा, 'हम 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' का टीजर रिलीज कर रहे हैं। यह बाहुबली 3 नहीं, बल्कि बाहुबली की दुनिया का विस्तार है। यह 3D एनिमेटेड फिल्म है। इसका बजट करीब 120 करोड़ रुपये है।' फिल्म के बजट को लेकर प्रभास मजाक में बोले, '120 करोड़? यह तो बाहुबली के पहले भाग की प्लानिंग का बजट था।' राजामौली ने कहा, 'बाहुबली 3 सबसे आखिरी चीज होगी।'

 
विज्ञापन

'बाहुबली: द एपिक' के बारे में
फैंस 'बाहुबली 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो पुरानी यादें ताजा करता है। यह दोनों फिल्मों को एक में जोड़कर नई तकनीक, पुराने फुटेज की मरम्मत और कुछ नए सीन के साथ पेश करेगा। फिल्म 31 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह IMAX, 4DX, D-Box, Dolby Cinema और EPIQ जैसे फॉर्मेट में होगी। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'पापा धमाल मचाने वाले हैं', सनी ने पिता धर्मेंद्र की 'इक्कीस' के लिए की सराहना, अगस्त्य के लिए लिखी यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें