फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डकैत' की रिलीज से पहले तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष, गाने को लेकर कही ये बात

Sat, 28 Feb 2026 03:24 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adivi Sesh-Mrunal Thakur: 'डकैत' की रिलीज से पहले अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। इस मौके पर आदिवि ने फिल्म को लेकर कई जानकारी दी है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष अपनी अपकमिंग फिल्म 'डकैत' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में पहुंचे और आशीर्वाद लिया है। 
विज्ञापन

दोनों कलाकार 'डकैत' का प्रमोशन से पहले दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हैं। मंदिर में पूजा करते हुए वो ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए। 

इसलिए पहुंचे मंदिर
इस मौके पर शेष ने बताया 'हर फिल्म को लेकर एक भरोसा होता है। हम किसी चीज पर वर्षों की मेहनत लगाते हैं और फिर उसे दर्शकों के हाथों में सौंप देते हैं। तिरुपति से यह सफर शुरू करना सही लगा। प्रमोशन की भागदौड़ में कदम रखने से पहले हमारे लिए आशीर्वाद लेना जरूरी था।'
 

गाने के बारे में दी जानकारी
शेष ने फिल्म का पहला गाना, 'रूबरू' लॉन्च किया है। यह रोमांटिक ट्रैक शेष और को-स्टार मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है। इस गाने के बारे में उन्होंने कहा 'रूबरू खास है क्योंकि यह फिल्म की भावुकता, किरदारों के बीच का संबंध और शांत गहराई को दिखाता है।'
 
विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
शैनील देव के निर्देशन में बनी 'डकैत' में अनुराग कश्यप भी एक अहम विलेन के रोल में हैं। इसके अलावा इसमें प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकार भी हैं।
यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की गई है। इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले अदीवी सेष और शनील देव ने मिलकर तैयार की है।

इनपुट आईएनएस से।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें