फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष स्टारर 'कारा' को मिली रिलीज डेट, अगले महीने की इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Sat, 28 Feb 2026 01:17 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kara Release Date: अभिनेता धनुष की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'कारा' को नई रिलीज डेट मिल गई है। यह फिल्म अगले महीने यानी अप्रैल में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
कारा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म 'तेरे इश्क में' से तारीफें बटोर चुके धनुष अब नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। मेकर्स ने अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'कारा' की रिलीज का एलान कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है। फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
'कारा' के मेकर्स ने एलान किया है कि एक्शन एंटरटेनर फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज का एलान इशारी के गणेश ने किया। फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस, वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनी है।

इशारी ने धनुष की तारीफ की
वेल्स यूनिवर्सिटी के दो दिन के कल्चरल फेस्टिवल में प्रोड्यूसर इशारी के गणेश ने कहा, 'अगर मुझे किसी चीज को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहना हो, तो वह निश्चित रूप से एक्टर धनुष के साथ 'वदा चेन्नई 2' होगी। साथ ही धनुष की आने वाली फिल्म 'कारा' 30 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली है।' गणेश यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर भी हैं।

कारा - फोटो : यूट्यूब
पोंगल पर जारी हुआ पोस्टर
फिल्म के मेकर्स ने इस साल पोंगल पर फिल्म का टाइटल शेयर किया था। मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया था। इसमें धनुष इंटेंस लुक में दिख रहे थे। पोस्टर पर लिखा था, 'कभी-कभी, खतरनाक बने रहना ही जिंदा रहने का एकमात्र तरीका होता है।'
 
विज्ञापन

'कारा' की स्टारकास्ट
फिल्म 'कारा' को अब तक #D54 कहा जा रहा था। इसमें ममिता बैजू हीरोइन हैं। इनके अलावा, फिल्म में डायरेक्टर के एस रविकुमार, जयराम, सूरज वेंजारामूडु, करुणास और पृथ्वी पंडिराज भी अहम रोल में होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें