फिल्म ने नाम से उठा पर्दा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नाम फाइनल हो चुका है। दावों की मानें तो प्रभास की इस फिल्म का नाम 'रॉयल' होगा। इस बारे में फ्री प्रेस जर्नल को एक सूत्र ने कहा, ''फिल्म की शूटिंग अब तेज होगी, शायद प्रभास के व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म अपने आशूटिंग शेड्यूल के साथ आगे नहीं बढ़ सकी थी। वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में भी व्यस्त थे जो अब रिलीज हो चुकी है। मारुति के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब रफ्तार पकड़ेगी।''
Priyanka Chopra: 'मैं अपने पति पर निर्भर हूं', परिवार और वर्क-लाइफ को बैलेंस करने पर बोलीं प्रियंका
छोटे बजट की है फिल्म
सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म में शीर्षक के लिए तीन विकल्प राजा डीलक्स, एंबेसडर और रॉयल हैं। फिलहाल निर्माताओं ने रॉयल शीर्षक पर ध्यान केंद्रित किया है। सूत्र ने कथित तौर पर बताया कि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है। साथ ही यह भी बताया कि यह फिल्म 50 प्रतिशत पूरी हो गई है। सूत्र के मुताबिक फिल्म में तीन हीरोइनें हैं। यह लगभग 50 करोड़ रुपये की एक छोटे बजट की फिल्म है। इसके साथ ही सूत्र ने फिल्म की कहानी का भी खुलासा किया और कहा, "प्रभास के शरीर में संजय दत्त का भूत प्रवेश करेगा और उसके बाद जो होगा वह कहानी का सार है।” हालांकि, फिल्म के निर्देशक ने टाइटल पर चुप्पी साध रखी है। मारुति ने फिलहाल इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
Adipurush: 'आदिपुरुष' में जानबूझकर लिखे गए थे 'हनुमान' के विवादित डायलॉग, लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान