फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: 'ओजी' के साथ साउथ में डेब्यू करेंगे इमरान हाशमी, पवन कल्याण की फिल्म में खलनायक बन मचाएंगे गदर

Thu, 15 Jun 2023 07:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पवन कल्याण की आने वाली फिल्म 'ओजी' में इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
इमरान हाशमी - फोटो : instagram/therealemraan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्मों में कई अभिनेत्रियों संग आशिकी फरमाने वाले इमरान हाशमी की छवि 'सीरियल किलर' की है। अभिनेता ने पर्दे पर ज्यादातर प्यार भरे किरदार निभाए हैं। हालांकि, अब इमरान अपने किरदारों के साथ एक्सपैरिटमेंट कर रहे हैं। जहां पहले ही साफ हो चुका है कि इमरान हाशमी, सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' में एक खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे, वहीं अब अभिनेता को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि इमरान हाशमी जल्द ही साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'ओजी' में भी एक विलेन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा किया है। 

विज्ञापन

इमरान हाशमी - फोटो : social media
पिछले काफी दिनों से फिल्मी दुनिया के गलियारों में बाजार गरम था कि इमरान हाशमी ने पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' साइन की है। इस फिल्म में उनके खलनायक की भूमिका निभाने की खबरें थी, लेकिन इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई थी। हालांकि, आज मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक अपडेट साझा किया, जिससे साफ हो गया है कि खबरें बिल्कुल सही थीं। दरअसल, मेकर्स ने इमरान हाशमी की एक कूल तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें बताया गया है कि वह 'ओजी' में खलनायक के किरदार में दिखाई देंगे।
AR Rahman: इस फिल्म से एआर रहमान को निकालना चाहते थे मणिरत्नम, सिंगर के गाने ने निकाल दिए डायरेक्टर के आंसू

इमरान हाशमी - फोटो : instagram/therealemraan
एक शानदार कलाकार के रूप में पहचाने जाने वाले इमरान हाशमी अब पवन कल्याण की आगामी फिल्म, 'ओजी' में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की खास बात यह भी है कि इमरान 'ओजी' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू भी करने जा रहे हैं। सुजीत द्वारा निर्देशित, फिल्म की घोषणा दिसंबर में की गई थी और जनवरी में इसकी शूटिंग शुरू की गई थी। निर्माताओं ने गुरुवार को 'ओजी' से इमरान का पहला लुक रिलीज किया। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब हमारे पास ओजी है, तो हमारे पास एक खलनायक भी होना चाहिए जो शक्तिशाली हो.. आप सभी को पेश कर रहा हूं, इमरान हाशमी।'
विज्ञापन

इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साझा किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर में इमरान हाशमी के चेहरे पर चालाकी साफ झलक रही है। ब्लैक चेक कोट....आंखों पर चश्मा और टफ लुक के साथ इमरान पोस्टर में काफी जंच रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने इमरान का फिल्म में स्वागत किया है। इमरान हाशमी के करियर की बात करें तो अभिनेता 'ओजी' के अलावा 'टाइगर 3' में भी विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आने वाले हैं।
Adipurush: 'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले कृति सेनन ने लोगों से की खास अपील, जानकर आप भी करेंगे एक्ट्रेस की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें