शिव निर्वाण की गिनती साउथ के प्रतिभाशाली निर्देशकों में होती है। उन्होंने अपने करियर में कुछ यादगार फिल्में बनाई हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अपने लिए एक मुकाम हासिल किया है। उनकी पिछली फिल्म कुशी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसमें सामंथा और विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस बीच अब उन्हें लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसके तहत बताया जा रहा है कि वो एक मल्टी स्टारर फिल्म पर काम कर रहे हैं।
शिव निर्वाण की फिल्म के लिए हो सकती है सूर्या-कार्ति से बात
शिव निर्वाण अपनी पिछली फिल्म कुशी के बाद नागा चैतन्य के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे। हालांकि, बाद में यह प्रोजेक्ट बंद हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात कारणों से इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। 123 तेलुगु डॉट कॉम के एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिव निर्वाण वर्तमान में एक मल्टी-स्टारर फिल्म लिख रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि वे इस फिल्म के लिए कंगुवा अभिनेता सूर्या और कार्ति को लाने की योजना बना रहे हैं।
कार्तिक के प्रशंसकों ने थिएटर में लगाए जमकर ठुमके, ‘रूह बाबा’ बोलें- काश मैं वहां होता
फैंस दोनों भाई को साथ में पर्दे पर देखने के लिए हैं बेताब
साउथ के सुपरस्टार्स सूर्या और कार्ति, दोनों भाई है और दोनों ही कलाकार हमेशा से एक साथ मिलकर फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोई उपयुक्त स्क्रिप्ट नहीं मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, अब शिव निर्वाण एक ऐसी ठोस स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, जिसमें दो हीरो होने की गुंजाइश है, इसलिए निर्माता चाहते हैं कि सूर्या और कार्ति दोनों इस फिल्म का हिस्सा बनें। अब दोनों को क्या ये कहानी पसंद आएगी और वे इसमें काम करेंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन अगर ऐसा होगा, तो दोनों के फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे।
Citadel Honey Bunny: सिटाडेल हनी बनी के प्रीमियर पर पहुंचे मशहूर सितारे, सामंथा ने दिखाया अदाओं का जलवा
'कंगुवा' में नजर आने वाले हैं सूर्या
बात करें दोनों अभिनेता के वर्क फ्रंट की, तो कार्ति की पारिवारिक ड्रामा मेयाझगन हाल में ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से बॉक्स ऑफिस पर काफी प्यार भी मिला है। फिल्म में कार्ति के साथ अरविंद स्वामी भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, बात करें सूर्या के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म कंगुवा की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं, जो 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आएंगे।
TRP This Week: 'गुम है किसी के प्यार में' की गिरी रेटिंग, तो 'उड़ने की आशा' ने लगाई छलांग, जानिए टॉप 10 का हाल