अभिनेता जीवी प्रकाश ने पिछले साल अपनी पत्नी गायिका सैंधवी से तलाक ले लिया था। इस मामले को भी लोग अभिनेत्री दिव्याभारती से जोड़ रहे हैं, साथ ही दोनों के बीच अफेयर्स की अफवाहें भी उड़ रही हैं। अभिनेत्री ने इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ी और सभी को झूठा बताया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा।
अभिनेत्री का इन मुद्दों से कोई संबंध नहीं
साउथ अभिनेत्री दिव्याभारती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि जानबूझकर उनका नाम किसी के निजी जीवन में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीवी प्रकाश के पारिवारिक मामले से उनका कोई संबंध नहीं है। साथ ही अभिनेत्री ने लिखा कि वो कभी किसी अभिनेता को डेट नहीं करेंगी और किसी शादीशुदा इंसान को तो हरगिज नहीं। इसके अलावा अभिनेत्री ने स्टोरी में लिखा कि वह पहले तो इसका जवाब नहीं देना चाहती थी, लेकिन जब अफवाहें बढ़ने लगी तो उन्हें जवाब देना पड़ा।
यह खबर भी पढ़ें:
Ajay Devgn B'day: आम से दिखने वाले अजय देवगन ने मेहनत से बनाई पहचान, पढ़ें एक्टर के अनसुने किस्से
वह एक स्वतंत्र महिला है
इसी पोस्ट में आगे बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह एक स्वतंत्र और मजबूत महिला हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से नकारात्मकता फैलाने की बजाय सकारत्मकता पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही और अनुरोध किया कि उनका सम्मान किया जाए।
यह खबर भी पढ़ें:
Remo Dsouza Birthday: बिना किसी द्रोणाचार्य के डांस मास्टर बने रेमो डिसूजा, कभी भूखे पेट स्टेशन पर काटीं रातें
एक नजर मामले और अभिनेत्री की ओर
जीवी प्रकाश ने पिछले साल अपनी पत्नी सैंधवी से 11 साल तक रिश्ते में रहने के बाद तलाक ले लिया था। अब इस मामले में लोगों का कहना है कि उनका रिश्ता टूटने के पीछे अभिनेत्री दिव्याभारती का हाथ है। साथ ही इन दोनों के अफेयर्स की अफवाहें भी उड़ाई जा रही हैं। हालांकि, आपको बतात चलें कि अभिनेत्री ने जीवी प्रकाश के साथ 'बैचलर' और 'किंग्सटन' जैसी फिल्मों में काम किया है।