फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn B'day: जब काजोल-अजय का हो गया था ब्रेकअप, चेहरे पर तेल लगाकर शूट किया था सीन; पढ़ें मजेदार किस्से

Wed, 02 Apr 2025 09:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn Birthday Special: अजय देवगन आज बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। ये नाम उन्होंने 35 सालों में कमाया है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपके सामने पेश कर रहे हैं उनसे जुड़े कुछ खास किस्से।
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में शामिल अजय देवगन ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर बॉलीवुड पर राज किया है। साल 1991 के आस-पास जब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए तो यहां शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे खूबसूरत दिखने वाले कलाकारों से उनका सामना हुआ। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' काफी अच्छी रही। अजय देवगन ने अपने करियर में 'हिंदुस्तान की कसम', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'दे दे प्यार दे' और 'सिंघम' जैसी फिल्में की हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'तानाजी', 'गोलमाल अगेन' और 'दृश्यम 2' जैसी कई हिट फिल्में भी दी हैं। आज अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर हम उनसे जुड़े किस्सों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन

अजय देवगन ने अपनी ही फिल्में नहीं देखी
मैशेबल इंडिया के साथ इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि आपको दो तरह से संघर्ष करना होता है। एक तो काम मिलने के लिए और दूसरा काम मिलने के बाद। इसके बाद फिल्म रिलीज होने के बाद भी संघर्ष जारी रहता है। आपको जो शोहरत मिलती है इसको बनाए रखने के लिए भी आपको मेहनत करनी पड़ती है। मैं कह सकता हूं कि मैं लकी रहा। ऐसा नहीं हुआ कि किसी साल मेरी एक भी फिल्म नहीं चली। किसी साल अगर मेरी दो फिल्में नहीं चलीं, तो एक हिट फिल्म उस साल में आ ही जाती थी। मैंने अपनी कई फिल्में भी नहीं देखी। कई बार जब फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तो हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि फिल्में देखने का वक्त ही नहीं मिलता है।
Remo Dsouza Birthday: बिना किसी द्रोणाचार्य के डांस मास्टर बने रेमो डिसूजा, कभी भूखे पेट स्टेशन पर काटीं रातें

अजय देवगन - फोटो : फोटो- अमर उजाला
रोहित शेट्टी अजय देवगन को बुलाते हैं बॉस
फिल्म तानाजी की रिलीज के मौके पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा था मैं देवगन फिल्म्स का बहुत पुराना कर्मचारी हूं। मेरे सफर की कहानी एक नाम के बिना अधूरी है और वह है अजय देवगन। आप सब उसे अजय देवगन कहते हैं मैं उन्हें बॉस कहता हूं। 30 साल साथ बिताया है हम लोगों ने। ये रिश्ता चंद दिनों का नहीं है दो जेनेरेशन का है। अजय देवगन की जब 100वीं फिल्म 'तानाजी' रिलीज हुई तो इसके पीछे अजय देवगन की 30 साल की मेहनत है।

शूटिंग करते वक्त बाल जमकर खड़े हो गए थे
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स में अजय देवगन ने बताया कि हम स्विटडरलैंड में शूट कर रहे थे। शूट शाम को होना था। डायरेक्टर ने कहा कि आग लगी हुई है आप लोग बैठे हुए हो और हमें आपके चेहरे पर शाइनिंग चाहिए। तो हमने कहा कि हम मेकअप निकाल देते हैं और चेहरे पर तेल लगा लेते हैं। डायरेक्टर इस बात के लिए मान गया। इसके बाद हम तैयार हुए। इसके बाद जब हम शूट के लिए रेडी हुए तो हमारे बाल सफेद होकर खड़े हो गए। क्योंक वो नारियाल का तेल था जम गया।
Box Office Report Tuesday: वीकडेज में शुरू हुआ 'सिकंदर' का संघर्ष, 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई में भी आई गिरावट

अजय देवगन - फोटो : फोटो- अमर उजाला
दोनों के ब्रेकअप के बाद शुरू हुई प्रेम कहानी
ह्यूमंस ऑफ बांबे को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन की पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने अजय देवगन के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया कि जब हम किसी के साथ बहुत ज्यादा वक्त बिताने लगते हैं, तो एक दूसरे के पास होने लगते हैं। उन दिनों हम अजय देवगन के साथ फिल्में करते थे। शूट करते थे। कई-कई घंटे सेट पर बिताते थे। तो हमारी बात हो जाया करती थी। इसके बाद हमने बात करनी शुरू की। उस वक्त इत्तेफाक से मेरा ब्रेकअब हुआ था और उनका भी ब्रेकअप हुआ था। हम एक दूसरे को अपनी कहानी बताया करते थे। इसके बाद हम दोस्त बने। इसके बाद प्यार। फिर शादी।

काजोल अजय देवगन की शादी
काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के बेहतरीन कपल हैं। दोनों एक दूसरे का खूब सम्मान करते हैं। दोनों ने एक दूसरे को चार साल तक डेटिंग के बाद 1999 में शादी कर ली थी। एक दूसरे इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि उनकी शादी में बहुत कम मेहमान थे। शादी के तकरीबन पांच साल के बाद 20 अप्रैल साल 2003 में दोनों ने एक बच्ची न्यासा देवगन का स्वागत किया।
विज्ञापन

अजय देवगन के बारे में
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। उनका जन्म दो अप्रैल साल 1996 में हुआ। वह आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें पेशेवर रूप से अजय देवगन के नाम से जाना जाता है। अभिनेता के अलावा अजय देवगन फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। अजय देवगन हिंदी सिनेमा के सबसे कामयाब अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अजय देवगन के नाम चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार हैं। साल 2016 में अजय देवगन को भारत सरकार की तरफ से देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें