दक्षिण भारतीय अभिनेता सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरोम हारा’ की रिलीज की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन ज्ञानसागर द्वारका ने किया है। फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव के कारण अभिनेता के प्रशंसको को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता सुधीर बाबू के जन्मदिन पर फिल्म का गीत ‘द मुरुगन सॉन्ग’ रिलीज किया गया था। हालांकि, फिल्म का प्रचार-प्रसार जोरों पर है।