फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The India House: राम चरण की फिल्म के सेट पर हादसे में कितना नुकसान, लीड एक्टर निखिल ने बताई आपबीती

Thu, 12 Jun 2025 03:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nikhil Siddharth on The India House Accident: राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। अब इस मामले पर फिल्म के लीड एक्टर ने अपना रिएक्शन दे दिया है। उन्होंने बताया है कि इस हादसे में कितना नुकसान हो गया है।

विज्ञापन
राम चरण और निखिल सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर राम चरण के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जिसने फैंस और फिल्म जगत को चौंका दिया। निखिल सिद्दार्थ स्टारर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर पानी का टैंक फट गया, जिससे पूरी लोकेशन जलमग्न हो गई। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर अभिनेता निखिल का रिएक्शन आया है। उन्होंने बताया है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है। 

सेट पर पानी से मची तबाही

विज्ञापन

हैदराबाद के शमशाबाद में बने इस फिल्म सेट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक एक बड़ा वाटर टैंक फट गया और तेज धार के साथ पानी सेट पर बहने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि क्रू के सदस्य जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग महंगे फिल्म उपकरणों को बचाने की कोशिश करते दिखे।



ये खबर भी पढ़ें: Avika Gor: सगाई के तुरंत बाद अविका गौर ने मंगेतर संग लिया बड़ा फैसला, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

विज्ञापन

निखिल सिद्दार्थ ने दी जानकारी
फिल्म के लीड एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना भयानक जरूर थी, लेकिन भगवान की कृपा और सतर्क क्रू की वजह से किसी की जान नहीं गई। उन्होंने लिखा, ‘हम सभी सुरक्षित हैं। कभी-कभी बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए जोखिम लेना पड़ता है। आज हम एक बड़े हादसे से बचे। महंगे उपकरण जरूर खराब हो गए, लेकिन इंसानी नुकसान नहीं हुआ, इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद।’ 


प्रोड्यूसर की ओर से भी बयान जारी
फिल्म के को-प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने भी ट्वीट करके कहा कि सेट पर एक हादसा जरूर हुआ, लेकिन सेट पर मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही राम चरण की प्रोडक्शन कंपनी ने भी दोनों पोस्ट को रीट्वीट करके हालात को स्पष्ट किया।


कुछ लोग हुए मामूली घायल
घटना के दौरान कुछ क्रू मेंबर को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी को गंभीर रूप से नुकसान नहीं पहुंचा है। सेट को हुए नुकसान के कारण शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है। सेट को फिर से तैयार करने और उपकरणों की मरम्मत में समय लग सकता है।

ये खबर भी पढ़ें:Ram Charan: राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, शूटिंग रुकी, कई लोग हुए घायल


क्या है फिल्म की कहानी?  
बता दें 'द इंडिया हाउस' का निर्देशन राम वंसी कृष्णा कर रहे हैं और इसे राम चरण और अभिषेक अग्रवाल मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म भारत के 1905 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और देशभक्ति से जुड़ी एक अनकही कहानी को दिखाने का वादा करती है। निखिल सिद्दार्थ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म की कहानी कुछ छात्रों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है और यह प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत खास है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें