फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: रजनीकांत की ‘कुली’ की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, टीजर पहले ही मचा चुका है तहलका

Mon, 03 Jun 2024 09:42 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @lokesh.kanagaraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेट्टैयान’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दौरान इसकी टक्कर जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ से रहेगी। इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है। बता दें कि ‘वेट्टैयान’ के बाद, रजनीकांत मास एक्शन ड्रामा ‘कुली’ में अभिनय कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया था। टीजर देखने के बाद रजनीकांत के प्रशंसकों की बेसब्री और बढ़ गई। अब अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख का खुलासा किया है। आइए जानते हैं रजनीकांत की इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
फिल्मकार लोकेश कनगराज रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का निर्देशन कर रहे हैं। रजनी और लोकेश के एक साथ काम करने से फिल्म की लोकप्रियता दर्शकों के बीच और बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत ने अब खुलासा किया है कि फिल्म 10 जून से फ्लोर पर आएगी। वहीं, लोकेश अपनी फिल्मों की शूटिंग जल्द खत्म करने के लिए जाने जाते हैं।
Kalki 2898 AD: इस दिन हो सकती है 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर की घोषणा, चुनावी माहौल ठंडा होने का हो रहा इंतजार!
विज्ञापन


क्या कुली को संभाल पाएंगे लोकेश?
इससे पहले निर्देशक लोकेश कनगराज ने ‘लियो’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने फिल्म को बनाने में जल्दबाजी कर दी थी। ऐसे में लोकेश की‘कुली’ को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। अब देखना ये है कि दिग्गज कलाकार रजनीकांत की इस फिल्म के निर्देशक कैसे संभालते हैं? कुछ दिनों पहले फिल्म के टाइटल टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन


चार भाषाओं में फिल्म को रिलीज करने की है तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत की इस फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह रजनीकांत की 171वीं फिल्म है। इसे मिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का प्रोडक्शन ‘सन पिक्चर्स’ के बैनर तले हो रहा है।
Manoj Bajpayee: असफलताओं के दौर में 'भैया जी' ने खुद को संवारा, अभिनेता ने साझा किया सफलता का मंत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें