फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajendra Prasad: साउथ अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायित्री का निधन, नानी-जूनियर एनटीआर ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 05 Oct 2024 12:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज तेलुगु अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी का आज सुबह हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। अभिनेता नानी, जूनियर एनटीआर और अन्य ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज तेलुगु अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का शनिवार, 5 अक्तूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गायत्री 38 साल की थीं और उन्हें अपनी मौत के समय हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गायत्री की असामयिक मृत्यु पर तेलुगु फिल्म उद्योग ने शोक व्यक्त किया, जिसमें नानी और जूनियर एनटीआर जैसी हस्तियां शामिल थीं। अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और इस खबर पर अपना दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन


नानी और जूनियर एनटीआर ने जताया दुख
नानी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'राजेंद्र प्रसाद गारू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। यह दिल दहला देने वाला है।' वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री, जो मुझे बहुत प्रिय थीं, उनका निधन बहुत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

नवदीप ने जताया शोक
अभिनेता नवदीप ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'राजेंद्र प्रसाद गारू आपकी प्यारी बेटी गायत्री के निधन से बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय कठिन समय में मैं आपको और आपके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन


सीने में दर्द की थी शिकायत
गायत्री ने कल देर रात यानी 4 अक्तूबर सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें तुरंत हैदराबाद के एक कॉर्पोरेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। दुखद बात यह है कि तत्काल चिकित्सा सहायता मिलने के बावजूद आज सुबह तड़के उनकी मौत हो गई। अभिनेता राजेंद्र प्रसाद एक फिल्म के सेट पर थे, जब उन्हें अपनी बेटी गायत्री की हालत के बारे में पता चला। गायत्री के परिवार में उनके पति और बेटी हैं। गायत्री का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें