फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: मोहनलाल के जन्मदिन पर मिला उनके प्रशंसकों को तोहफा, ‘एल2: एमपुरान’ का पहला लुक आया सामने

Tue, 21 May 2024 02:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता मोहनलाल की आगामी फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी हो गया है। निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया है।
विज्ञापन
एमपुरान - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलाल दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। आज यानी  21 मई को वह अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के प्रशंसक जितनी बेसब्री के साथ उनके जन्मदिन का इंतजार कर रहे थे, उतनी ही बेसब्री के साथ वह उनकी आगामी फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ का भी इंतजार कर रहे थे। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने प्रशंसकों को उनके जन्मदिन पर निराश नहीं किया और आगामी फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया।

‘लूसिफर’ की अगली किस्त है ‘एल2: एमपुरान’

विज्ञापन

‘एल2: एमपुरान’ साल 2019 में आई ‘लूसिफर’ की ट्रायलॉजी की दूसरी किस्त के रूप में आ रही है। ‘एल2: एमपुरान’ में मोहनलाल ‘खुरेशी-अबराम’ उर्फ ‘स्टीफन नेदुमपल्ली’ के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। नए पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के सीक्वल में पहले से ज्यादा काम किया गया है।
Mission Raniganj: थिएटर और ओटीटी के बाद अब टेलीविजन पर आ रही 'मिशन रानीगंज', इस दिन इन चैनल पर होगी प्रसारित 

विज्ञापन

माफिया बॉस की भूमिका में दिख रहे मोहनलाल
जहां ‘लूसिफर’ के पहले पोस्टर में अभिनेता अकेले सफेद रंग की पोशाक में नजर आए थे। वहीं, ‘एल2: एमपुरान’ में वह काले रंग की पोशाक में दिख रहे हैं। इस लुक में वह एक माफिया बॉस की तरह नजर आ रहे हैं। ‘एल2: एमपुरान’ के पोस्टर को देखकर लगता है कि खुरेशी-अबराम के अंदर का शैतान अब बाहर आ गया है।
विज्ञापन


बंदूकों के बीच घिरे हैं अभिनेता
फिल्म के पहले पोस्टर में मोहनलाल बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए दिख रहे हैं। बॉडीगार्ड्स ने हाथों में बंदूक ले रखी है। बता दें कि पूरा पोस्टर काले और ग्रे रंग में दिख रहा है। फिल्म का पोस्टर रिलीज करने से पहले पृथ्वीराज ने अपनी और मोहनलाल की एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।
Anil Kapoor: फिल्म 'हाउसफुल 5' का हिस्सा नहीं होंगे अनिल कपूर! फीस को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें