फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज हुआ 'अखंडा 2' का हिंदी ट्रेलर, मिली 'मुन्नी' की झलक; 5 दिसंबर को रिलीज होगी बालकृष्ण नन्दमुरि की फिल्म

Sat, 22 Nov 2025 03:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akhanda 2 Trailer Release: 'अखंडा 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें बालकृष्ण नन्दमुरि डबल रोल में नजर आए हैं। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या है?
विज्ञापन
अखंड 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के अभिनेता बालकृष्ण नन्दमुरि की अपकमिंग फिल्म 'अखंडा 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। ट्रेलर में बालकृष्ण नन्दमुरि डबल रोल में दिखे हैं। इसमें 'बजरंगी भाईजान' फिल्म की मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) की भी झलक दिखी है। आईए जानते हैं ट्रेलर में और क्या है?
विज्ञापन


ट्रेलर में क्या है?
यूट्यूब पर जारी किए गए इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कुछ बाहरी ताकतें भारत को तोड़ना चाहती हैं। दुश्मन, भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश करते हैं। हालांकि बालकृष्ण नन्दमुरि उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हैं। वह एक्शन मोड में नजर आते हैं। पहले वह आम इंसान की तरह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं फिर साधु बनकर दुश्मनों से मुकाबला करते हैं। 

अखंडा 2 - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर पर दर्शकों ने किए कमेंट
ट्रेलर में बॉलीवुड अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा, महाकुंभ, भगवान हनुमान, हवन और जादूगर की झलक दिखी है। ट्रेलर पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'इसके हिट होने की कामना करते हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'ट्रेलर का हिंदी डब बहुत अच्छा है।' एक और यूजर ने लिखा है 'वाह। कई शॉट्स ने तो रोंगटे खड़े कर दिए।' 



विज्ञापन

अखंडा 2 - फोटो : यूट्यूब
बालकृष्ण की नई फिल्म के बारे में
बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म 'अखंडा 2', साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अखंडा' का सीक्वल है। फिल्म में बालकृष्ण डबल रोल में होंगे। उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा और संयुक्ता जैसे कलाकार भी होंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें