फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हरमन सिद्धू का निधन, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा झटका; जानिए सिंगर की करियर जर्नी?

Sat, 22 Nov 2025 03:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harman Sidhu Singer Died In Car Accident: सिंगर हरमन सिद्धू के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एक सड़क हादसे में इस सिंगर की जान चली गई। जानिए, हरमन सिद्धू की करियर जर्नी के बारे में। 

विज्ञापन
दिवंगत सिंगर हरमन सिद्धू - फोटो : इंस्टाग्राम@harmansidhuoriginal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरमन सिद्धू ने कम समय में ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने लिए अलग जगह बना ली थी। सिंगर मिस पूजा के साथ अपने एक गाने को लेकर वह काफी मशहूर हुए। आगे भी उनके कई गाने हिट रहे। लेकिन 37 साल की उम्र में इस उभरते हुए सिंगर का निधन हो गया। एक कार एक्सीडेंट में हरमन सिद्धू की मौत हो गई। जानिए, वह अपने किन गानों के लिए मशहूर हुए थे। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की माैत: शूटिंग से लाैटते समय ट्रक से टकराई गाड़ी, मिस पूजा के साथ हिट थी जोड़ी 

पंजाबी सिंगर मिस पूजा के साथ गाया हिट गाना 
हरमन सिद्धू कम समय में ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गए थे। वह पंजाब के मानसा जिल के पास एक गांव ख्याला से बिलॉन्ग करते थे। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘कॉकटेल’ में ‘सेकंड हैंड जवानी…’ गाने की सिंगर रहीं मिस पूजा के साथ ‘पेपर या प्यार’ नाम का गाना गया था। इस गाने को म्यूजिक लवर्स ने काफी पसंद किया। इसी गाने ने हरमन सिद्धू को पहचान दिलाई थी।  
विज्ञापन


कई हिट गानों से जीता फैंस का दिल 
आगे चलकर हरमन सिद्धू ने कई चार्ट बस्टर सॉन्ग गाए। इसमें बेबे बापू, बब्बर शेर, कोई चक्कर नहीं, मुल्तान वर्सेज रशिया जैसे कई गाने गाए। ‘कोई चक्कर नहीं’ सॉन्ग इस साल अप्रैल महीने में रिलीज हुआ था। सोशल मीडिया पर वह अपने गानों को फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। 

सड़क हादसे में हुआ निधन 
हरमन सिद्धू की मौत शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में हुई। खबर है कि रात को मानसा में ट्रक से उनकी गाड़ी टकराई। वह रात को शूटिंग खत्म करके अपने गांव ख्याला लौट रहे थे। कुछ वक्त पहले भी पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े एक सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए। कुछ दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाबजूद उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें