ईडी की जांच का दायरा
प्रवर्तन निदेशालय लंबे समय से इंटरनेट पर चल रही ऐसी बेटिंग वेबसाइट्स पर नजर रख रहा है, जो भारत के कानून के खिलाफ हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए न सिर्फ सट्टेबाजी होती है बल्कि हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों की भी आशंका जताई जा रही है। अब जब इन मामलों में फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, तो जांच का दायरा और भी बढ़ गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
AP Dhillon: पंजाब बाढ़ पीड़ित महिला का दर्द सुनकर रो पड़े एपी ढिल्लों, बोले- ‘बहुत दिलेर दिल हैं बीजी आप’
उर्वशी रौतेला को भी बुलाया गया
जानकारी के मुताबिक मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर और उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। जांच एजेंसी ये समझना चाहती है कि आखिर इन सितारों की भूमिका इन एप्स के प्रचार और पब्लिसिटी में किस हद तक रही है।