फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Dhillon: ‘बहुत दिलेर दिल हैं बीजी आप’, पंजाब बाढ़ पीड़ित महिला का दर्द सुनकर भावुक हुए एपी ढिल्लों

Tue, 16 Sep 2025 12:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AP Dhillon With Punjab Floods Victim: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए हैं। अब एक पीड़ित महिला की कहानी सुनकर एपी काफी भावुक हो गए।
विज्ञापन
एपी ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आई बाढ़ के बाद कलाकार लगातार अपने-अपने तरीके से मदद को आगे आ रहे हैं। अब पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने पंजाब में आई बाढ़ से तबाह हुए परिवारों से मुलाकात की और कई प्रभावित लोगों से बातचीत की। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की दास्तान सुनकर सिंगर की आंखों में आंसू आ गए। इसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

भावुक नजर आए एपी ढिल्लों

विज्ञापन

सिंगर एपी ढिल्लों ने एक एनजीओ इनिशिएटर्स ऑफ चेंज के साथ मिलकर घरों के पुनर्निर्माण में मदद करने का संकल्प लिया है। इसी के चलते सिंगर पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के घर उनकी मदद के लिए पहुंचे। वीडियो में बुज़ुर्ग महिला अपनी मुश्किलों के बारे में बताते हुए अपने दिल की बात कह रही थी, जबकि गायक ध्यान से उनकी बात सुन रहे थे। महिला की आप बीती सुनकर ढिल्लों भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। महिला ने अपनी तकलीफें साझा करते हुए बताया कि वह इतनी सारी परेशानियों के बावजूद अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने में कामयाब रही। ढिल्लों को पंजाबी में बुज़ुर्ग महिला से कहते सुना गया, ‘बहुत दिलेर दिल हैं बिजी आप। इस पर महिला ने जवाब दिया, ‘दिलेर बनके ही पुत्त रेहा जांदा ऐ।’
 

 

शिंदा कहलों ने भी किया मदद का वादा

विज्ञापन

एपी ढिल्लों के साथ उनके करीबी दोस्त और साथी कलाकार शिंदा कहलों ने भी लुधियाना में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और अपना सब कुछ खो चुके लोगों को मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले गायक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ग्रुप फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जमीन पर काम करने वाले सभी लोग असली हीरो हैं।’ उन्होंने राहत कार्यों में अथक सहयोग करने वालों के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

मदद को आगे आए कई कलाकार
पंजाब में आई बाढ़ के बाद कई पंजाबी कलाकार और बॉलीवुड के स्टार्स भी मदद को आगे आए हैं। इनमें दिलजीत दोसांझ, गुरु रंधावा और कपिल शर्मा से लेकर शाहरुख खान, सोनू सूद और एपी ढिल्लों समेत तमाम नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें