फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Nigam: 'मेरे ढोलना' गाना गाने के दौरान हो गई थी ये गलती, सोनू निगम ने अब मांगी माफी

Mon, 24 Feb 2025 02:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Nigam: गीतकार सोनू निगम स्टेज पर फरफॉर्म कर रहे थे। वह 'मेरे ढोलना' गाना गा रहे थे, तभी रोने लगे। अब उन्होंने इसके बारे में बताया है कि वह क्यों रोने लगे थे।
विज्ञापन
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनू निगम देश के सबसे अच्छे गायकों में शुमार होते हैं। अपने एक दशक के करियर में सोनू निगम ने बहुत सारे यादगार गाने गाए हैं। हाल ही में सोनू निगम बेंगलुरु में एक लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी वह अपने गाने 'मेरे ढोलना' पर रोने लगे। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया कि वह इस तरह से स्टेज पर रोना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन

Trending Videos

सोनू ने साझा किया रोने का अनुभव
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया है कि वह कैसे 'मेरे ढोलना' पर रोने लगे। उन्होंने कहा 'कुछ ऐसा माहौल बनता है कि लोग भी उससे जुड़ जाते हैं। आज पहली बार 'मेरे ढोलना' गाया। इसके बाद ऐसा माहौल बना कि बहुत एमोशनल हो गया। रोना आ रहा था! लेकिन सोचा कि चांस लेता हूं। गा ही नहीं पा रहा था। स्टेज पर कभी इतना नहीं रोया हूं। मेरा चलता तो मैं गाना रोक देता, ऐसा करता तो लोग गलत सोचते'।


यह खबर भी पढ़ें: HIt 3 Teaser: 'हिट 3' का टीजर जारी, अर्जुन सरकार के किरदार में दिखा नानी का हिंसक अवतार
 

सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
जब मां गुजरी थी तब रोया था
सिंगर ने आगे कहा 'उम्मीद है कि अगले स्टेज शो में नहीं रोएंगे।' गायक के मुताबिक वह इस तरह पिछली बार 2013 में रोए थे, जब उनकी मां गुजर गई थीं। सोनू ने बताया कि मां के गुजरने के बाद बहुत कठिन वक्त था। वह स्टेज पर अक्सर रोते थे। उन्होंने यह कहते हुए वीडियो खत्म की 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया, मुझे मेरी गलती के लिए माफ कर दो। इंसान हूं, इमोशनल हो जाता हूं कभी-कभी।'

यह खबर भी पढ़ें: 45 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए मात्र 37,670 रूपये, जानें फिल्म का नाम..
 
विज्ञापन

गाने के बारे में
पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' का गाना 'मेरे ढोलना 3.0' फैंस के बीच काफी हिट रहा। यह गाना हॉरर कॉमेडी फिल्म के क्लाइमेक्स के दौरान बजाया गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें