Sonam Kapoor on her struggle with PCOS: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल में ही बताया कि जब वह 16 साल की थीं, तो उन्हें कई तरह के हार्मोनल समस्याएं थीं, जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता था। अभिनेत्री ने इस दौरान काजोल को अपनी प्रेरणा बताई है।
सोनम कपूर अक्सर बेबाकी से अपनी राय ऱखती हैं और अपनी चीजें पर खुलकर बातें भी करती हैं। हाल में ही उन्होंने खुलासा किया है कि जब वह 16 साल की थीं, तब उनका वजन बढ़ गया था और उनके चेहरे पर काफी बाल भी थे। उन्होंने बताया कि लोग उनके चेहरे के बालों को लेकर मजाक उड़ाते थे और ट्रोल करने के अंदाज में कहते थे कि वह अनिल कपूर की बेटी हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे काजोल ने उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन
किशोरावस्था में सोनम को थीं कई समस्याएं
वी द वूमेन में बरखा दत्त से बात करते हुए, सोनम कपूर ने कहा, "मुझे पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) नामक बीमारी थी। इसकी वजह से मुझे कई हार्मोनल समस्याएं थीं। मैं 16 साल की हुई तो मेरा वजन बढ़ गया। यह वह समय होता है जब आपको सबसे सुंदर होना चाहिए। स्वीट 16- यही सभी किताबों में कहा गया है। मेरे चेहरे पर बाल थे।आपको मुंहासे निकलने लगते हैं, लोग मुझसे कहते थे कि 'ओह, वह अनिल कपूर की बेटी है।' हालांकि, यह उम्र के साथ खत्म हो जाती है। यह हमेशा के लिए नहीं रहती। यह सिर्फ किशोरावस्था की एक सामान्य हार्मोनल चीज है। यह खत्म हो गई, लेकिन मैं इससे बहुत दुखी थी।"
The Sabarmati Report Collection Day 8: द साबरमती रिपोर्ट ने तोड़ा दम, टैक्स फ्री होने का नहीं उठा सकी फायदा
विज्ञापन
काजोल से मिली प्रेरणा
उन्होंने बताया कि काजोल उस समय की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह गर्व से अपनी आईब्रो रखती थीं और इससे सोनम को प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि उस समय काजोल की आईब्रो रखती थी। उन्होंने कभी अपनी आईब्रो नहीं बनाई। मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझे काजोल की तस्वीर दिखाई और कहा, 'उसे देखो! वह इस समय सबसे बड़ी हीरोइन है।' मुझे याद है कि यह देखकर मैं प्रेरित महसूस कर रही थी।"