फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: पति जहीर के साथ हवा में 225 फीट ऊपर लटकीं सोनाक्षी, सोना ने शादी को लेकर बोली आश्चर्यजनक बात

Wed, 04 Sep 2024 12:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ न्यूयॉर्क शहर में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान सोनाक्षी ने जहीर के साथ एक ऐसे झूले की राइड की, जो उन्हें 225 फीट की ऊंचाई में ले गई और अचानक से नीचे लेकर आई। यह आश्चर्यजनक राइड देखकर किसी का भी सर चकरा जाएगा। इस राइड के दौरान सोनाक्षी ने जहीर से शादी को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल प्रेम संबंध के बाद 23 जून को अपने प्रियजनों की मौजूदगी में शादी की थी। सोनाक्षी के घर एक निजी समारोह में दोनों ने कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद फिल्म जगत के अपने साथियों और  दोस्तों के लिए उन्होंने एक धांसू पार्टी का आयोजन भी किया था। अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे के साथ न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वे दोनों पति-पत्नी होने के साथ ही बेहद अच्छे दोस्त भी हैं। इस दौरान सोना ने पति जहीर के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे दोनों 225 फीट हवा में झूलते नजर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोना-जहीर का एडवेंचरस वीडियो
इस एडवेंचरस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल को 'द स्लिंगशॉट' की जबर्दस्त राइड पर ले गईं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "द स्लिंगशॉट - सबसे पागलपन भरी, सबसे पागलपन भरी, हे भगवान, मैं अपने साथ ऐसा क्यों कर रही हूं, यह सवारी मैंने कभी की है... और सिर्फ जहीर ही मुझे ऐसा करने पर मजबूर कर सकते थे। 225 फीट हवा में 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से... उफ, प्यार के लिए हम क्या-क्या करते हैं। 


मुझे सोना कहलाना पसंद है-सोनाक्षी
सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "मुझे सोना कहलाना बहुत पसंद है, जब मैंने अभिनय करना शुरू किया था, तब से लेकर अब तक मेरे लिए हमेशा अच्छा काम करना ही मायने रखता है।'' आगे सोनाक्षी ने कहा, "मुझे सेट पर रहना और कैमरे के सामने रहना, नए लोगों के साथ काम करना, उनसे सीखना पसंद है और फिर मैं घर आकर इससे दूर हो जाना चाहती हूं। इसलिए, चाहे आप मुझे स्टार कहें या एक्टर, मुझे दोनों से कोई दिक्कत नहीं है, जब तक मैं अच्छा काम कर रही हूं।"
विज्ञापन



सोनाक्षी को आखिरी बार संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था। उसके बाद इस साल सोनाक्षी 'काकुडा' और टद बुक ऑफ डार्कनेसट में नजर आएंगी, जिसका कथित तौर पर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके अलावा सोनाक्षी वेब सीरीज 'हीरामंडी 2' में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन

Pooja Hegde Deva: पूजा हेगड़े ने पूरी की 'देवा' की शूटिंग, फिल्म की टीम ने अभिनेत्री को भेजा खास संदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें