फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Wedding: शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने बताया सच, बोलीं- वो नहीं चाहेंगे मैं शादी करूं..

Sun, 16 Jun 2024 02:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में इन दिनों अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी जल्द ही अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली हैं। दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब सोनाक्षी की शादी को लेकर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा क्या सोचते थे।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरामंडी में फरदीन और रेहाना आपा के किरदार से सभी का दिल जीत चुकीं सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने कथित लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी और जहीर ने शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों पूनम ढिल्लों, यो यो हनी सिंह और डेजी शाह ने इस खबर की पुष्टि की है। जहां प्रशंसक सोनाक्षी को दुल्हन के अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा कभी नहीं चाहेंगे कि वह शादी करें।
विज्ञापन


सोनाक्षी की शादी को लेकर पिता की राय क्या थी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने अपनी शादी के बारे में अपने परिवार के विचारों के बारे में खुलकर बात की थी। सोनाक्षी ने कहा था, "अगर यह बात उनके पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) पर निर्भर करती है तो वह कभी नहीं चाहते कि मैं शादी करूं। मां कभी-कभी यह छोटा सा बम गिराती हैं कि अभी तो टाइम हो गया, (शादी) कर लेना चाहिए, और मैं उन्हें बस एक नजर देखती हूं और फिर वह कहती हैं कि अच्छा ठीक है ठीक है।'' आगे सोनाक्षी ने कहा, "नहीं, ऐसा नहीं है कि मैं खुश हूं कि उन्होंने मुझे उस तरह की आजादी मिली है, जहां जब तक मैं शादी के लिए तैयार नहीं हो जाती, वे मेरे सिर पर बैठकर यह नहीं कहेंगे कि 'शादी कर लो बेटा', क्योंकि उन्हें पता है कि मैं अपने काम से खुश हूं और अच्छा कर रही हूं।"

सोनाक्षी की शादी की खबरें अब सुर्खियों में हैं, ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं उनकी शादी की खबरों की न तो पुष्टि कर रहा हूं और न ही खंडन। समय ही बताएगा। उन्हें हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा। सोनाक्षी मेरी आंखों का तारा है। वह मेरी इकलौती बेटी है और मेरे बहुत करीब है। मैं एक गौरवान्वित पिता हूं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में वह एक अभिनेत्री के तौर पर भी उभरी हैं। लुटेरे से लेकर दहाड़ और अब हीरामंडी तक, उन्होंने एक शानदार अभिनेत्री होने का परिचय दिया है।" शत्रुघ्न ने आगे कहा, "अगर मेरी बेटी शादी कर रही है, तो मैं उसे अपना आशीर्वाद दूंगा और उसके फैसले और पसंद का समर्थन करूंगा। सोनाक्षी को अपना साथी चुनने का अधिकार है, और मैं उसकी शादी के दिन सबसे खुश पिता बनूंगा। मैं हमेशा उसके लिए शुभकामनाएं दूंगा... एक ही तो बेटी है मेरी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Dhawan Daughter Pic: वरुण ने 'फादर्स डे' पर बेटी की पहली तस्वीर की साझा, तमाम हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें