हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं को साझा किया है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह एक ट्रेंड स्वीमर हैं, जिन्हें विदेशों में तैराकी के रोमांच का अनुभव करते अक्सर देखा जाता है। लेकिन भारत में स्वीमिंग ना करने को लेकर एक्ट्रेस ने एक खुलासा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी बात..
कहीं वह इंटरनेट पर ना छा जाएं
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हॉटरफ्लाई से बातचीत के दौरान अपने अनुभवों को शेयर किया है। इस बातचीत में उन्होंने बॉडी पॉजिटिवटी को लेकर बात करने के दौरान अपने स्विमसूट पहनने पर असहज होने की बात कही। सोनाक्षी ने कहा कि बड़े होने पर उन्हें हमेशा स्विमसूट पहनने में असहज महसूस हुआ। इसीलिए वह कहती हैं कि हमने मुंबई या भारत देश में स्वीमिंग नहीं की। पता नहीं कब कौन चुपके से तस्वीर लेकर शेयर कर देगा और इस तरह वह इंटरनेट पर जा छा जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Kubera: कुबेरा की रिलीज डेट तय, शेखर कम्मुला की फिल्म में धनुष-नागार्जुन और रश्मिका आएंगे नजर
जब रो पड़ी सोनाक्षी
अभिनेत्री ने बातचीत में बताया कि एकबार उन्हें उनके वजन को लेकर अभिनय के लिए मना कर दिया था। वह कहती हैं कि इस बात का उन्हें बहुत बुरा लगा था, फिर घर जाते ही वह अपने मासी से लिपटकर रोने लगी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि वजन हमेशा घटता बढ़ता रहता है, युवा लड़िकियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अपने शरीर से नफरत नहीं करनी चाहिए और खास तरह की दिखने के लिए उसमें कोई बदलाव ना करें।
यह खबर भी पढ़ें:
Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री, पहली झलक आई सामने, आमिर खान के जुड़ने की भी चर्चा
सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
साल 2010 में सलमान खान के साथ ‘दबंग’ फिल्म से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोनाक्षी को आखिरी बार 2024 में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘कुकड़ा’ फिल्मों में देखा गया था। हाल ही में रिलीज हुई ‘हीरामंडी’ फिल्म में भी यह एक्ट्रेस नजर आई थी।