सोनाक्षी ने दुपट्टे से पेट को ढका?
सोनाक्षी सिन्हा डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में पहुंची। उन्होंने लाल रंग की फूलों वाली अनारकली ड्रेस पहनी थी। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि उनकी ड्रेस की वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल गईं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में फैंस ने देखा कि वह रेड कार्पेट पर पोज देते समय अपने पेट को दुपट्टे और हाथ से ढक रही थीं।
यूजर्स ने लगाईं प्रेग्नेंसी की अटकलें
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने जोड़े की तारीफ की है और उन्हें दुआएं दी हैं। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने कहा है कि लगता है सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'मुझे लगता है वह प्रेग्नेंट है।' एक और यूजर ने लिखा है 'ये प्रेग्नेंसी ग्लो है।' एक और यूजर ने पूछा है 'क्या वह प्रेग्नेंट हैं?'
लोगों की बातों पर सोनाक्षी की राय
लोगों की बातों पर सोनाक्षी ने एक बार एनडीटीवी से कहा था 'आपको एहसास होता है कि लोग वही कहेंगे जो वे कहना चाहते हैं, चाहे आप कुछ भी करें। अगर मैं कहूं कि मैंने सफेद पहना है, तो कोई कहेगा नहीं, यह काला है। कोई न कोई हमेशा आपकी बातों को चुनौती देने के लिए मौजूद रहेगा। इसलिए आप बस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते रहें। आप हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान नहीं दे सकते।'
यह खबर भी पढ़ें:
दीपिका की हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच अबू धाबी पहुंचीं सोनाक्षी, तस्वीरें देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट