फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: सलमान-अक्षय जैसे कलाकारों के साथ किया काम, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं सोनाक्षी

Mon, 02 Jun 2025 08:19 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha Birthday Special: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने करियर में उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए उनकी खास बातें जानते हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मों के लिहाज से करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में कामयाब रही हैं। अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी काफी चर्चा में रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें।

विज्ञापन


कामयाब रही पहली फिल्म
बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1887 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। वह दिग्गज अभिनेता शश्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उनके पिता अभिनेता होने के साथ नेता भी हैं। सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। शुरूआत में सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम किया। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' में कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया।

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
कामयाब रही पहली फिल्म
कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म 'दबंग' (2010) से की। उनकी पहली फिल्म कामयाब रही। उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। यही नहीं उनकी फिल्म ने खूब कमाई भी की। फिल्म का बजट 41 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 221.14 करोड़ की कमाई की।

बड़े कलाकारों के साथ किया काम
सोनाक्षी सिन्हा की दूसरी फिल्म 'राउडी राठौर' थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया। 60 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 203.39 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा 'जोकर' में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। सोनाक्षी ने साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन के साथ काम किया। यह फिल्म भी काफी कामयाब रही। 2012 में सोनाक्षी 'दबंग 2' में एक बार फिर सलमान खान के साथ नजर आईं।

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: क्या इंडस्ट्री को बाय कह देंगे आमिर? भव्य होगी आखिरी फिल्म; बोले- इसके बाद कुछ करने की जरूरत नहीं

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
सीरीज में किया बेहतरीन काम, सिंगिंग में आजमाया हाथ
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में बेहतरीन काम करने के अलावा सीरीज में भी अच्छा काम किया है। उन्होंने सीरीज दहाड़ (2023) और हीरामंडी (2024) में अदाकारी के लिए तारीफें बटोरीं। 
अभिनय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने गायन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने अपनी फिल्म तेवर (2015) में एक गाना गाया। उनका पहला गाना 'आज मूड इश्कहोलिक है' 2015 में रिलीज हुआ।

लव लाइफ से चर्चा में रहीं सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। एक खबर के मुताबिक जहीर और सोनाक्षी ने एक दूसरे को सात सालों तक डेट किया। इसके बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। कुछ ही दिनों बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। जहीर और सोनाक्षी ने 2023 में सलमान की बहन अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में कपल की तरह एंट्री की थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की अफवाह सच साबित हो गई। साल 2024 में दोनों ने शादी कर ली।

जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
सुर्खियों में आई थी सोनाक्षी की शादी
सोनाक्षी सिन्हा ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया लेकिन वह सबसे ज्यादा अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं। इसकी वजह थी कि सोनाक्षी सिन्हा हिंदू धर्म से आती हैं और जहीर इकबाल मुस्लिम थे। सोनाक्षी की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद सोनाक्षी ने कहा कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया गया। 
एक बात जो सबसे खास थी वह यह कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी में सामिल नहीं हुए थे। लोगों ने अफवाहें उड़ाईं कि वह अपनी बेटी के फैसले से नाराज थे। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा 'मैं हमेशा उनके साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा। हम महिला सशक्तिकरण के बारे में इतनी बातें करते हैं, फिर उनके लिए अपना साथी चुनना कैसे गलत है? ऐसा नहीं कि उसने कोई गैरकानूनी काम किया हो। वह मैच्योर है।'
विज्ञापन

अब क्या कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा?
फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ परिवारिक जीवन बिता रही हैं। वह अकसर अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर बेहतरीन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जल्द ही वह फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें