बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोहा अली खान ने शुक्रवार को 'द मिस फेमिना 2018' के ग्रांड फिनाले में शिरकत की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में सोहा अली खान ने यंगस्टर्स के सामने इंडस्ट्री का काला सच खोलने की कोशिश की।
विज्ञापन
2 of 4
सोहा से जब पूछा गया कि मॉडल्स को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, तो उनका जवाब था कि मैं मॉडलिंग के बारे में बहुत कुछ नहीं कह सकती लेकिन एक्टिंग के बारे में कुछ बताना चाहूंगी। सोहा के अनुसार बहुत संवेदनशील लोगों को बॉलीवुड में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 4
सोहा ने इंडस्ट्री के अपने अनुभवों के आधार पर कहा कि, 'यहां आपको ढेर सारी आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं, और इसलिए आपकी चमड़ी मोटी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर आपके बारे में हर प्रकार की बयानबाजी होती है। अगर आप बहुत संवेदनशील हैं तो ऐसे बयान पढ़ते ही आप टूट जाते हैं।'
‘पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस’ की लेखिका और अभिनेत्री सोहा अली खान का मानना है कि बहुत संवेदनशील लोगों को बॉलीवुड में नहीं आना चाहिए। सोहा फिलहाल तिग्मांशू धूलिया निर्देशित फिल्म ‘साहेब, बीवी और गेंगस्टर 3’ में संजय दत्त, जिम्मी शेरगिल, माही गिल और चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जुलाई 2018 में सिनेमाघरों में आ सकती है।