हर कोई फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा सितारा बनने का सपने लेकर आता है। इनमें से कुछ हिट होते हैं तो किसी का फिल्मी करियर कमाल नहीं कर पाता। मगर इसका ये मतलब कतई नहीं कि वो असल जिंदगी में भी पिछड़ जाती हैं। आइए आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेज की एक लिस्ट दिखाते हैं, जो फिल्मी दुनिया में तो फ्लॉप रहीं मगर असल जिंदगी में हंसी-खुशी के साथ अपना परिवार चला रहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
अमृता अरोड़ा
2 of 6
अमृता ने मुंबई स्थित रेडस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के डॉयरेक्टर शकील लदाक से शादी की है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा बॉलीवुड में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। हालांकि उनकी बहन मलाइका अरोड़ा का करियर अमृता की तुलना में ठीक रहा।
विज्ञापन
आयशा टाकिया
3 of 6
अपनी मुस्कान के लिए पहचाने जाने वालीं बबली एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की है। फरहान आजमी रेस्टोरेंट चेन के मालिक हैं। फिल्मों में वो कोई खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन निजी जिंदगी मजे से चल रही है।
सेलिना जेटली
4 of 6
अपनी खूबसूरत आंखों के कारण मशहूर यह एक्ट्रेस कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही पर्दे पर नजर आई। लेकिन, इनकी किसी भी फिल्म ने कोई बड़ा कमाल नहीं किया। सेलिना ने ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी की है। जो दुबई और सिंगापुर में होटल चेन के मालिक हैं।
विज्ञापन
गायत्री जोशी
5 of 6
शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस गायत्री जोशी पर्दे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। बाद में गायत्री ने रीयल इस्टेट टाइकून विकास ओबेरॉय से शादी कर ली।
धर्मेंन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपने माता-पिता की तरह बॉलीवुड में कामयाब नहीं हो पाई। साल 2012 में ईशा देओल ने करोड़पति हीरा व्यवसायी भरत तख्तानी के शादी की।