फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शोभिता ने छुए नागा चैतन्य के पैर, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- क्या हम 2024 में रह रहे हैं?

Sun, 15 Dec 2024 06:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sobhita Dhulipala: शोभिात धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शोभिता अपने पति के पैर छूते नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के ऐसा करने पर नेटिजन्स ने उनका मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोभिता धुलिपाला  और नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर, 2024 को एक पारंपरिक समारोह में शादी की। इस भव्य शादी में कपल के करीबियों और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गजों ने शिरकत की। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी लंबे समय तक गुप्त रखा और  8 अगस्त, 2024 को सगाई करते हुए इसे आधिकारिक कर दिया। उनकी शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्हीं में से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शोभिता ने शादी के बाद नागा चैतन्य के पैर छुए, जिसपर नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया और उनका मजाक उड़ाया। 
विज्ञापन


 

शोभिता धुलिपाला को यूजर्स ने किया ट्रोल - फोटो : इंस्टाग्राम
शोभिता धुलिपाला ने छुए नागा चैतन्य के पैर
हाल ही में, नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में शोभिता और नागा चैतन्य एक-दूसरे के साथ बैठे नजर आ रहे थे। इस दौरान शोभिता ने आशीर्वाद लेने के लिए अपने पति नागा के पैर छुए। आपको बता दें कि तमिल शादियों में दुल्हनें अपने पति के पैर छूती हैं, जो सम्मान, प्यार और विनम्रता का प्रतीक है। इसके अलावा, नागा चैतन्य से आशीर्वाद लेते हुए शोभिता के वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है और नेटिजन्स  ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी। 
Raj Kapoor 100th Birthday: जानिए कौन हैं कपूर खानदान के इकलौते ग्रेजुएट, स्टारडम से ज्यादा पढ़ाई को तवज्जो दी

 

शोभिता धुलिपाला को यूजर्स ने किया ट्रोल - फोटो : इंस्टाग्राम
नागा के पैर छूने पर शोभिता ने उड़ाया मजाक
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नवविवाहित जोड़े को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां कुछ यूजर्स ने शोभिता को 'सबसे अच्छी पत्नी' के रूप में टैग किया, वहीं अन्य ने आश्चर्य जताया कि अभिनेता द्वारा इसे कैसे स्वीकार किया जा रहा है। एक यूजर ने टिप्पणी की, "यह मजेदार ड्रामा है। महिलाओं, नारीवाद और सभी के बारे में बात करते है और उनके पैर छूते है।" एक अन्य यूजर ने सवाल किया, "क्या हम 2024 में रह रहे हैं??" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "वह उसे रोक भी नहीं रहे हैं, इसके बजाय वह सोचते हैं कि वह कोई भगवान है और आशीर्वाद देने जैसा अभिनय कर रहे हैं।" अन्य लोगों ने तर्क दिया कि यह एक अनुष्ठान है, इसलिए इस पर निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का लुक
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने तेलुगु परंपरा से शादी की। दोनों ने पारंपरिक परिधान में नजर आए। शोभिता धुलिपाला इस दौरान गोल्डन कांजीवरम साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपनी साड़ी को एक मैचिंग ब्लाउज और पारंपरिक गहनों के साथ पहना। वहीं, नागा चैतन्य ने सफेद रंग की साड़ी रेशमी वेष्टी और अपने दादाजी का पंचा चुना।
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने साझा किया चेस विश्व विजेता डी गुकेश के पिता का वीडियो, बोलीं ये 'खूबसूरत शब्द'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें