शाहरुख ने इस मौके को बताया परिवार की विरासत
शाहरुख खान ने बताया कि उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इसे कैसे समझाऊं, लेकिन हमने यह पहले भी किया है, पहले इनक्रेडिबल्स, फिर द लायन किंग और आर्यन वहां था, और मैं भी वहां था, इसलिए जब अबराम को मौका मिला तो ऐसा लगा कि यह हमारे परिवार का ही एक विस्तार है।' उन्होंने एक तरह से इसे परिवार की विरासत बताया कि जैसे उन्होंने और आर्यन ने अपनी आवाज दी है तो अब अबराम भी इसमें शामिल हैं।
अबराम को फिल्म में शामिल होकर कैसा लगा?
शाहरुख खान ने आगे कहा, 'वास्तव में यह बहुत ही व्यक्तिगत है। अबराम का यह सोचना कि वाह, मैं द लॉयन किंग में शामिल होऊंगा या मैं बेबी मुफासा बनूंगा', यह वैसा नहीं था। हां, लेकिन यह कहीं न कहीं कुछ ऐसा भी था। मुझे नहीं लगता कि अबराम ने ऐसा कहा था, लेकिन उनकी भावना यह थी कि मैं यह करूंगा।'
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता ने कहा कि मुफासा: द लॉयन किंग से जुड़ना उनके और उनके परिवार के लिए एक यादगार पल है। शाहरुख ने अपने काम और इस पेशे में 35 साल काम करने के महत्व के बारे में भी बात की। बैरी जेनकिंस द्वारा निर्देशित मुफासा: द लायन किंग एक एनिमेटेड म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। इसे वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है और जेफ नैथनसन ने फिल्म की पटकथा पर काम किया है। यह 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मुफासा: द लायन किंग का रनटाइम लगभग 118 मिनट है।